कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में कांस्टेबल (कार्यकारी) की भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है. रिक्त स्थानों की भर्ती परीक्षा महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी. आयोग ने 5,846 रिक्तियों का विज्ञापन दिया है. ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से शुरू है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर, 2020 तक की है. पुरुष कांस्टेबल के लिए 3,433 सीटें हैं जिसमें से पुरुष कांस्टेबल के लिए 226 रिक्तियां (ESM अदर्स), पुरुष कांस्टेबल के लिए 243 रिक्तियां (ESM कमांडो) और महिला कांस्टेबल के लिए 1,944 रिक्तियां हैं.
उम्मीदवारों की योग्ता के लिए निम्न बिंदुओं पर ध्यान दें. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. पुरुष उम्मीदवारों के पास फिजिक्ल और माप परीक्षण (PE & MT) होगी. LMV (मोटर साइकिल या कार) के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. आयु सीमा 18 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 1 जुलाई, 2020 तक 25 वर्ष की होनी चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे पात्रता मानदंडों और छूट मानदंडों के लिए भर्ती सूचना को ध्यान से पढ़ें. योग्य उम्मीदवार SSC की वेबसाइट c. ssc.nic.in 'के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क 100 रूपये. महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) के आरक्षण के लिए पात्र उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने में छूट दी गई है.
आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों द्वारा 9 सितंबर तक किया जा सकता है. एसबीआई के चालान के माध्यम से आप कैश का भुगतान करके इच्छुक उम्मीदवारों के लिए, चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर है और आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर, 2020 है.
परीक्षा में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और मापन परीक्षा (पीई एंड एमटी) शामिल होगी, इसके बाद मेडिकल परीक्षा होगी. कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 नवंबर से 14 दिसंबर, 2020 के बीच में आयोजित की जाएगी.
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 100 नंबर के 100 प्रश्न होंगे. जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स से 50 प्रश्न, रीजनिंग से 25 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 15 प्रश्न और कंप्यूटर फंडामेंटल, एमएस एक्सेल, एमएस वर्ड, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू और वेब ब्राउजर आदि से 10 प्रश्न शामिल होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं