SSC MTS Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग मल्टी-टास्किंग स्टाफ (SSC MTS) टियर 1 की परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई को किया गया था. आयोग द्वारा प्रारंभिक आंसर-की भी जारी कर दी गई है और अब उम्मीदवारों को फाइनल आंसर-की और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. खबरों की मानें तो एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2022 टियर 1 (SSC MTS Result 2022 for Tier 1) जल्द ही जारी हो सकता है. रिजल्ट इसी हफ्ते आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जा सकता है. एसएससी की एमटीएस टियर 1 परीक्षा दे चुके उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग (SSC) की वेबसाइट से लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से चेक कर सकते हैं. हालांकि रिजल्ट की तिथि को लेकर आयोग की तरफ से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भरे जाएंगे 7301 पद
एसएससी एमटीएस के लिए 37,94,607 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. उत्तर प्रदेश और बिहार में यह परीक्षा 26 जुलाई को हुई थी, जिसमें 13,28,537 उम्मीदवारों ने भाग लिया था. इस भर्ती परीक्षा के जरिए एमटीएस और हवलदार के 7301 पदों को भरा जाएगा, जिसमें एमटीएस के 3698 और हवलदार के 3603 रिक्त पद हैं.
अगले चरण की परीक्षा
एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2022 टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण यानी पेपर-2 के लिए बुलाया जाएगा. यह परीक्षा डिस्क्रिप्टिव होगी. यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. पेपर-2 की परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी. प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 30 मिनट का समय मिलेगा.
SSC MTS Cut off: राज्य सामान्य वर्ग की अपेक्षित कटऑफ
बिहार 84-90
उत्तर प्रदेश 78-83
झारखंड 79-83
ओडिशा 73-77
पश्चिम बंगाल 74-78
अंडमान और निकोबार 72-76
सिक्किम 75-79
कर्नाटक 68-72
केरल 78-82
लक्षद्वीप 73-77
छत्तीसगढ़ 75-79
मध्य प्रदेश 74-78
अरुणाचल प्रदेश 73-77
मणिपुर 68-72
मेघालय 68-72
मिजोरम 69-73
नागालैंड 74-78
दिल्ली 74-78
राजस्थान 72-76
उत्तराखंड 78-82
चंडीगढ़ 80-84
जम्मू कश्मीर 75-79
हिमाचल प्रदेश 73-77
पंजाब 72-76
आंध्र प्रदेश 71-75
तमिलनाडु और पुडुचेरी 73-79
तेलंगाना 70-74
गोवा 75-79
गुजरात 72-76
महाराष्ट्र 70-74
SSC MTS Result 2022: ऐसे चेक करें
1.सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
2. फिर होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट के लिंक पर क्लिक करें.
3. इसके बाद SSC MTS Result 2022 लिंक और मार्क्स पर क्लिक करें.
4.अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
5.ऐसा करने के साथ ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
6.अब रिजल्ट चेक करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट लें.
दिल्ली में रावण दहन के कार्यक्रम में नजर आए एक्टर प्रभास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं