IBPS PO Recruitment 2022: बैंक की नौकरी युवाओं की पहली पसंद है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल (IBPS) की प्रोबेशनरी ऑफिसर की प्रीलिम्स परीक्षा 15 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. आईबीपीएस पीओ 2022 प्रीलिम्स परीक्षा (IBPS PO 2022 Prelims exam) 15, 16 और 22 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. वहीं आईबीपीएस पीओ 2022 मुख्य परीक्षा 26 नवंबर 2022 को होगी. परीक्षा नजदीक है, ऐसे में आईबीपीएस की तैयारी में जुडे़ छात्र रात-दिन पढ़ाई कर रहे होंगे. हालांकि पढ़ाई के चक्कर में परीक्षा से एक रात पहले अत्यधिक अध्ययन या अभ्यास करने से उम्मीदवारों को बचना चाहिए. इसकी जगह अपने दिमाग को फ्रेश और आराम दें ताकि परीक्षा हॉल में वे 60 मिनट फोकस कर सकें. इसके साथ ही परीक्षा से पहले वाली रात को पूरी रात आठ घंटे की नींद जरूर लें. कारण कि अगर नींद पूरी नहीं होगी, तो परीक्षा हॉल में कार्य करने की गति धीमी हो जाएगी. प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी पीओ की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए नीचे कुछ टिप्स दिए जा रहें हैं, जो उनके लिए उपयोगी हो सकते हैं-
परीक्षा के दौरान
1.तनाव और देरी से बचने के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें.
2.परीक्षा केंद्र के लिए निकलते समय अपने साथ एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रूफ, एक पेन और प्रत्येक दस्तावेज़ का एक डुप्लिकेट जरूर रखें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
3.सबसे पहले आसान प्रश्नों को हल करें, इससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप अपने 60 मिनट में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. प्रत्येक सेक्शन के खत्म होने पर सबसे चुनौतीपूर्ण प्रश्नों को सहेजें. इससे आपके समय की बचत होगी और आप कम तनाव महसूस करेंगे.
4.सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर ज्ञान को मिलाकर अधिकतम 20 मिनट का समय दिया जाएगा. इन प्रश्नों के आंसर या तो आपको पता होंगे या नहीं. प्रत्येक सेक्शन में अधिक कठिन प्रश्नों को हल करने से पहले आसान प्रश्नों का हल करें.
5.अपने लिए 90 से 120 सेकंड की समय सीमा निर्धारित करें. यदि किसी प्रश्न में उससे अधिक समय लगता है, तो पहले आसान करें फिर उस प्रश्न पर आएं. केवल एक प्रश्न पर समय बर्बाद न करें, क्योंकि प्रत्येक सेक्शन में प्रत्येक प्रश्न समान रूप से महत्वपूर्ण है.
6.परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है, ऐसे में तुका न मारें और आंसर को लेकर कॉन्फिडेंट हो तभी टिक करें.
लास्ट मिनट टिप्स
1.अंतिम समय में कुछ नया सीखने का प्रयास न करें.
2.अपने नोट्स को ध्यान से पढ़ें, और कई अभ्यास पत्रों को पूरा करें.
3.आराम करें और संतुलित भोजन करें.
4.सकारात्मक और आत्मविश्वासी रहें.
दिल्ली में रावण दहन के कार्यक्रम में नजर आए एक्टर प्रभास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं