SSC Notice on Exam City, Admit Card Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. एसएससी ने यह नोटिस कांस्टेबल जीडी परीक्षा तिथि, शहर और एडमिट कार्ड को लेकर जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएससी जीडी परीक्षा की तारीखें 26 जनवरी को कैंडिडेट्स लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से साझा की गईं. एसएससी वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि एसएससी जीडी परीक्षा के लिए शहर का विवरण परीक्षा की किसी विशेष पाली के शुरू होने से 10 दिन पहले उपलब्ध होगा. वहीं एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2025 या एडमिशन सर्टिफिकेट कम कमिशन कॉपी परीक्षा की प्रत्येक पाली से चार दिन पहले जारी की जाएगी.
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को एसएससी के रीजनल वेबसाइट पर जाना होगा. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रीजनल वेबसाइट की लिस्ट उपलब्ध है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी पर नोटिस कैसे चेक करें (How to check SSC GD admit card, exam date, city information)
सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
एडमिशन सर्टिफिकेट यानी एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट या सिटी इंफॉर्मेशन लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
सबमिट करते ही एसएससी जीडी एडमिट कार्ड या एग्जाम सिटी या सिटी इंफॉर्मेशन डाउनलोड हो जाएगा.
डाउनलोड फाइनल को खोलें और इंफॉर्मेशन प्राप्त करें.
केकेआर ने जारी किया एप्लिकेशन स्टेटस
एसएससी नोटिस के बीच कर्नाटक केरल रीजन (KKR) ने कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा के लिए आवेदन की स्थिति साझा की है. उम्मीदवार इसकी जांच वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं.
4 से 25 फरवरी तक होगी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा का आयोजन 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगी. इस भर्ती परीक्षा के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एसएसएफ में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2025 में कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी. परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी.
क्या निगेटिव मार्किंग है?
एसएससी जीडी परीक्षा में 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक के लिए दो अंक होंगे. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी.
कांस्टेबल के 39 हजार से अधिक पद
इस भर्ती अभियान से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), और सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ), असम राइफल्स (एआर) में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में सिपाही के 39481 रिक्त पदों को भरा जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं