UPSC Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा पास करना कठिन तो है तो लेकिन नामुमकिन नहीं. देश-दुनिया की कठिनतम परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास करने वालों की लिस्ट में एक नाम अभिनव सिवाच का भी है. हरियाणा के अभिनव सिवाच ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक हासिल की थी. इस मुकाम पर पहुंचना अभिनव के लिए भी आसान नहीं था. सालान 30 लाख के ऑफर को ठुकराकर उन्होंने कुछ जुनूनी करने की सोची और और रोजाना 7 से 8 घंटे की पढ़ाई कर क्रैक कर ली यूपीएससी परीक्षा.
हरियाणा के फतेहाबाद जिले से ताल्लुक रखने वाले अभिनव सिवाच अपनी असाधारण योग्यता के लिए जाने जाते है. उन्होंने पहले दिल्ली सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और वर्तमान में दक्षिण दिल्ली के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) के रूप में कार्यरत हैं. इस भूमिका से पहले, उन्होंने फतेहाबाद जिले के टोहाना में नायब तहसीलदार के रूप में काम किया था. उनके पिता सतबीर सिवाच सेलटेक्स विभाग में आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं और परिवार हिसार में रहता है. अभिनव ने सिविल सेवा में शामिल होने के लिए 30 लाख रुपये के पैकेज वाली नौकरी को ठुकरा दिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया से दूरी बनाई
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अभिनव ने बताया कि वह आईआईएम कोलकाता से ग्रेजुएट हैं, उन्हें 30 लाख सालान पैकेज का जॉब ऑफर किया गया था, लेकिन उनके सिर पर यूपीएससी क्वलिफाई करने का जुनून सवार था. इसलिए एसडीएम रहते हुए रातों जग सात से आठ घंटे की पढ़ाई कर परीक्षा क्रैक कर ली. यूपीएससी की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से भी दूरी बनाई, क्योंकि इसे भटकाव और बहुत सारा डिस्टर्बेंस होता है.
प्रेम का इजहार
अकादमिक उत्कृष्टता के अलावा आईएएस अधिकारी अभिनव सिवाच की चर्चा जोरों से होने लगी, जब उन्होंने आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी के साथ एक भावनात्मक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की. पोस्ट में इस जोड़े की एक इमोशनल तस्वीर थी, जिसके साथ कैप्शन था- "थोड़ा है थोड़े की जरूरत है, जिंदगी फिर भी यहां खूबसूरत है. एक बार में एक सपना. तुम मुझे पूरा करते हो." आईएएस अधिकारी अभिनव सिवाच और आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी की प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं