Bank of Baroda Recruitment 2024 Deadline Deferred: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) एसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज थी, लेकिन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 27 जनवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती अभियान के जरिए बीओबी 1267 पदों को भरेगा. उम्मीदवार नोटिफिकेशन की योग्यता, उम्र, रिजर्व की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीओबी भर्ती 2025 के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा.
कैसे करें आवेदन ( How to apply for BOB Recruitment 2024)
बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं.
करियर टैब के तहत ‘Current Opportunities' पर क्लिक करें.
विभिन्न विभागों में नियमित आधार पर पेशेवरों की भर्ती के अंतर्गत “Apply Now” पर क्लिक करें.
इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें.
दस्तावेज अपलोड करने के बाद शुल्क का भुगतान करें.
अंत में फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं