RRB Recruitment 2025 Application: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियों के विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कुल 1036 पदों को भरा जाएगा, जिसमें पीजीटी के 187 पद, टीजीटी के 338 पद, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) के 130 पद, चीफ लॉ असिस्टेंट के 54, प्राइमरी रेलवे टीचर के 188 और लाइब्रेरियन के 10 पद समेत अन्य पद शामिल हैं. आरआरबी मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियों भर्ती ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो भारतीय रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं. आरआरबी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2025 है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
RRB Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन आउटः 6 जनवरी 2025 को
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरूः 7 जनवरी 2025 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 6 फरवरी 2025 तक
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 6 फरवरी 2025 तक
ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने की तारीखः 9 से 18 फरवरी 2025 तक
RRB Recruitment 2025: इन पदों पर होंगी भर्तियां
रेलवे भर्ती बोर्ड ये भर्तियां जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर ट्रांसलेटर, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर, चीफ लॉ असिस्टेंट, कुक, पीजीटी, टीजीटी, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पुरुष और महिला (EM)), असिस्टेंट मिस्ट्रेस (जूनियर स्कूल), म्यूजिक मिस्ट्रेस, डांस मिस्ट्रेस, लेबोरेटरी असिस्टेंट (स्कूल), हेड कुक, फिंगरप्रिंट एग्जामिनर के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
RRB Recruitment 2025: योग्यता और आयु सीमा
पद के अनुसार योग्यताएं अलग-अलग हैं. इनमें बैचलर, पीजी, बीएड, टीजीटी, एलएलबी आदि शामिल हैं. वहीं पद और योग्यता के अनुसार उम्र सीमा अलग-अलग हैं. उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 48 साल होनी चाहिए.
RRB Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
रेलवे योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कौशल परीक्षा (जैसे स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट, प्रदर्शन/शिक्षण कौशल परीक्षा) का आयोजन करेगा. इसके बाद परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.
RRB Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
रेलवे भर्ती बोर्ड की इस नौकरी के लिए जनरल कैटेगरी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला और भूतपूर्व सैनिकों के लिए यह शुल्क 250 रुपये है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं