SSC MTS Result 2024 Kab hoga Jari: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 के बीच किया गया था. परीक्षा को हुए दो महीने हो गए हैं, लेकिन एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024 अब तक जारी नहीं किया गया है, ना ही आयोग ने इस संबंध में कोई अपडेट दिया है. यह भर्ती परीक्षा कुल 9,583 पदों के लिए थी, जिसमें भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों की आंखें परिणाम के इंतजार में पथरा गई हैं. उम्मीदवार सुबह उठकर कभी एसएससी की वेबसाइट पर जाते तो कभी न्यूज पोर्टल पर एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024 को लेकर जारी अपडेट को ढूंढते हैं.
वहीं एसएससी एमटीए परीक्षा 2024 के संभावित कट-ऑफ की बात करें तो एक्सपर्ट की राय में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एसएससी एमटीएस परीक्षा 2024 कट-ऑफ 140 से 150 के बीच होगा. वहीं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को लिए यह कट-ऑफ 135 से 145, एससी के लिए 128 से 138 और एसटी के लिए 125 से 135 हो सकता है. अनंतिम कट-ऑफ अंक एसएससी द्वारा आधिकारिक पुष्टि के अधीन हैं. अंतिम कट-ऑफ एसएससी वेबसाइट पर परिणामों के साथ प्रकाशित किया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
AIIMS में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बेसिक सैलरी 1,68,900-2,20,400 रुपये
खबरों की मानें तो आयोग ने एसएससी एमटीएस और हवलदार रिजल्ट 2024 जारी करने की लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली. और वह एसएससी एमटीएस 2024 रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करेगा. आयोग आने वाले दिनों में एसएससी एमटीएस रिजल्ट और हवलादर भर्ती परीक्षा 2024 की घोषणा करेगा, जिसे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकेगा.
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 के बीच किया गया था. यह भर्ती परीक्षा कुल 9,583 पदों के लिए हुई थी, जिसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 6144 पद और हवलदार ((CBIC & CBN) के 3,439 पद शामिल हैं. इस परीक्षा में देशभर के लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया था. परीक्षा हिन्दी, इंग्लिश सहति 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की गई थी. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में दो सत्र में आयोजित की गई थी. प्रत्येक सत्र 45 मिनट के लिए था. परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय थे, दूसरे सत्र के पेपर में निगेटिव मार्किंग भी थी. एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2024 का आंसर-की 29 नवंबर 2024 को जारी किया गया था. इसपर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2024 थी.
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने परिणाम और स्कोरकार्ड देख सकते हैं, साथ ही अंतिम कट-ऑफ अंक भी परिणामों के साथ प्रकाशित किए जाएंगे. एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा रिजल्ट 2024 की जांच के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा.
एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024 की जांच कैसे करें | How to download SSC MTS Scorecard 2024
सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें.
इसके बाद “MTS and Havaldar Result 2024” लिंक पर क्लिक करें.
ऐसा करने पर रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
पीडीएफ लिस्ट में उम्मीदवार अपने रोल नंबर का प्रयोग कर अपने रिजल्ट और स्कोर की जांच कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं