Sarkari Naukri 2026 : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 9,766 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऑनलाइन प्रोसेस 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
इस जारी भर्ती के जरिए कुल 9,766 रिक्तियां भरी जाएंगी. इनमें 7,680 रेग्यूलर (Regular) और 2,086 बैकलॉग (Backlog) पद शामिल हैं. देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पद निश्चित किए गए हैं. उम्मीदवारों को आवेदन से पहले राज्यवार और कैटेगरी वाइज की जानकारी जरूर देखनी चाहिए. तो चलिए जानते हैं किस राज्य में कितनी भर्तियां निकाली गई हैं.
राज्यवर पद की संख्या
रिक्तियों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,718 रेग्यूलर पद शामिल हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 1,410 और ओडिशा में 1,100 पद निश्चित किए गए हैं. वहीं कर्नाटक में 760 और पश्चिम बंगाल में 555 नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी.
सिलेक्शन प्रोसेस तीन चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) आयोजित की जाएगी. इसमें सफल उम्मीदवार मेन एग्जाम (Mains Exam) में शामिल होंगे. इसके बाद रीजनल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (Local Language Proficiency Test) आयोजित की जाएगी. लास्ट सिलेक्शन इन स्टेप्स के आधार पर किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Careers सेक्शन में उपलब्ध Junior Associate भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद पर्सनल और एकेडेमिक डिटेल्स भरनी होगी. साथ ही जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे. फिर इच्छुक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का सिलेक्शन कर एप्लिकेशन फीस जमा करना होगा. बता दें कि आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सेव रखना चाहिए.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर में CEO की नौकरी के लिए कौन लेगा इंटरव्यू? पैनल में शामिल हैं ये लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं