SBI CBO Result 2022: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स (CBO) परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई सीबीओ परीक्षा दी है, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपने रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. एसबीआई सीबीओ मेरिट लिस्ट पीडीएफ फाइल के रूप में जारी की गई है, जिसे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं होगी. SBI CBO परीक्षा 4 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1422 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिनमें से 1400 नियमित और 22 बैकलॉग रिक्तियां हैं.
JEE Main 2023: छात्रों ने की शिकायत 31 जनवरी का एडमिट कार्ड नहीं निकला, जेईई मेन परीक्षा का 6th Day
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एसबीआई सीबीओ रिजल्ट स्क्रीनिंग टेस्ट
ऑनलाइन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष रखे जाएंगे. फिर स्क्रीनिंग कमेटी यह जांच करेगी कि क्या उम्मीदवार अनुभव के आवश्यक पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं या नहीं. स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा तय किए गए आवश्यक अनुभव को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को इंटर के लिए बुलाया जाएगा.
एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू
इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग और इंटरव्यू में भाग लेना होगा. इंटरव्यू 500 अंकों के लिए होगा. इंटरव्यू में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को फाइनल चयन के लिए विचार किया गया. न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक का निर्णय बैंक द्वारा किया जाएगा. ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के सामान्यीकरण के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
SBI CBO result 2022: ऐसे करें चेक
1.SBI के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं.
2.होमपेज पर, “सर्कल आधारित अधिकारियों की भर्ती” के तहत एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
3.इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
4.SBI CBO परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी.
5.डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं