JEE Main 2023: जेईई मेन यानी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main exam) का आज छठा दिन है. जनवरी सत्र के लिए परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है, वहीं आज की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने एनटीए को 31 जनवरी के एडमिट कार्ड नहीं निकलने की शिकायत की है. 31 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक दिन पहले ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया है. जेईई मेन (JEE Main) जनवरी सत्र का एडमिट कार्ड जब उम्मीदवार वेबसाइट से डाउनलोड करने लगे तो उन्हें परेशानी हुई, जिसकी शिकायत उन्होंने एनटीए से की. यही नहीं उम्मीदवारों ने इसे लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट पर ट्विट भी किया. जब उम्मीदवारों ने ट्विटर पर एजेंसी से जबाव मांगा तो परीक्षण एजेंसी ने कहा कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा.
Respected @DG_NTA @narendramodi @dpradhanbjp
— Arpit Mishra (@ArpitMi64908731) January 30, 2023
My exam is rescheduled to 31/1 But till now we do not got Admit card.
Please provide it to us as soon as possible .
And this was my last chance .
Application No : 230310366366@manashTOI @PMOIndia @NehaAgrawalMath@namokaul
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक ट्विटर यूजर ने कहा कि उनकी जेईई मेन परीक्षा (JEE Main exam) 31 जनवरी को री-शेड्यूल की गई थी और परीक्षा में एक दिन बाकी है और उन्हें अभी तक एडमिट कार्ड नहीं मिला है. उन्होंने यह भी कहा कि जेईई मेन (JEE Main) देने का यह उनका आखिरी मौका है. इसके जबाव में एनटीए ने कहा कि उन्हें एडमिट कार्ड जल्द दिया जाएगा.
NEET PG 2023: नीट पीजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुली, 3 फरवरी तक कर सकते हैं सुधार
पल्लवी प्रजापति, जो जेईई मेन की उम्मीदवार होने का दावा करती हैं. उन्होंने ट्वीट किया, "जेईई मेन 2023 सत्र- I परीक्षा (JEE Main 2023 Session-I exam) के लिए मुझे परीक्षा सेंटर के रूप में कानपुर आवंटित किया है, यहां तक कि मैंने शहर के केंद्र की पसंद के रूप में नहीं भरा था, मेरा गृहनगर गोरखपुर है जो मेरी पहली पसंद थी. एक लड़की होने के नाते मेरे लिए इतनी दूरी तय करना मुमकिन नहीं है. @DG_NTA @dpradhanbjp” उसने कहा कि उसकी परीक्षा 31 जनवरी को है. इस ट्वीट के जबाव में एनटीए ने कहा, "कृपया चिंता न करें. इसे आज सुलझा लिया जाएगा. एक ईमेल पहले भी भेजा गया था.”
For the jee main 2023 session-I exam you've allotted me KANPUR as a centre city, even which I hadn't filled as a city centre choice, my hometown is Gorakhpur which was my first choice. Being a girl it is not possible for me to travel that much distance.@DG_NTA @dpradhanbjp
— Pallavi Prajapati (@Pallavi8570) January 30, 2023
कई उम्मीदवारों ने जेईई मेन एडमिट कार्ड (JEE Main admit card) की अनुपलब्धता, परीक्षा शहर में "अंतिम मिनट" परिवर्तन आदि की शिकायत ट्विटर पर की है. हालांकि एनटीए ने कुछ ही ट्वीट्स का जवाब दिया है. एनटीए ने कहा कि 30 जनवरी तक जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं, उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा (JEE Main Session 1 exam) देने वाले उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है, वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें. उम्मीदवार इस साइट से भी जेईई की लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं