राजस्थान में कड़ी सुरक्षा और सख्त नियमों के बीच वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. सवाई माधोपुर में परीक्षा के तीसरे दिन प्रशासन की जबरदस्त मुस्तैदी देखने को मिली. नकल और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम थे कि परीक्षार्थियों को सघन जांच से गुजरना पड़ा. मेटल डिटेक्टर से चेकिंग करने और प्रत्येक अभ्यर्थी की वीडियोग्राफी कराने के बाद ही उन्हें एग्जाम हॉल में जाने की अनुमति दी गई.
गहनों से लेकर हेयर पिन तक उतरवाएपरीक्षा में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया गया. एग्जाम सेंटर्स के मेन गेट पर ही महिला अभ्यर्थियों के सभी गहने, सेफ्टी पिन, हेयर पिन और यहां तक कि उनके दुपट्टे भी उतरवा लिए गए.
तीसरे दिन कम रही अभ्यर्थियों की उपस्थितिबता दें कि पिछले दो दिनों के मुकाबले आज तीसरे दिन पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या में कमी देखी गई. आज दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10,553 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से केवल 7,868 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए.
दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षाआज की परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई-
- पहली पाली सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे के बीच थी, इसमें सामान्य ज्ञान (GK) का पेपर आयोजित हुआ. इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 से 9:00 बजे के बीच ही केंद्र में प्रवेश दिया गया.
- वहीं, दूसरी पाली दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई इसमें विज्ञान साइंस सब्जेक्ट की परीक्षा हुई. इसके लिए दोपहर 1:00 से 2:00 बजे प्रवेश दिया गया.
- देर से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके कारण प्रशासन ने सभी को समय पर पहुंचने की सख्त हिदायत दी थी.
यह भी पढ़ें- क्या है भर्तियों में 1 Year Waiting नियम, राजस्थान में जिसकी मांग कर रहे हैं अभ्यर्थी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं