RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई तरह के पदों पर वैकेंसी निकाली है. ये भर्तियां असिस्टेंट इंजीनियर-सिविल (ASSISTANT ENGINEERCIVIL) और राजस्व अधिकारी ग्रेड-II (Revenue Officer Grade II) और एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड- IV (Executive Officer Grade IV) के पदों पर की जाएंगी. आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. आवेदन ऑनलाइन माध्यम में करना होगा. इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म 29 अक्तूबर से 27 सितंबर 2022 तक रात 12बजे तक भरे जा सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 118 पदों को भरा जाएगा. इसमें 41 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियर-सिविल, 14 पदों पर राजस्व अधिकारी ग्रेड-II और 63 पदों पर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड- IV की भर्ती की जाएगी.
जानें क्या होगी योग्यता
असिस्टेंट इंजीनियर-सिविल पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीई डिग्री होनी चाहिए. वहीं राजस्व अधिकारी ग्रेड-II और एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड- IV के पदों के लिए बैचलर डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
RPSC हॉस्पिटल केयर टेकर भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू, इस उम्र वाले कर सकेंगे अप्लाई
आयु सीमा (Age Limit)
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
सैलरी मिलेगी शानदार
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए पे-मैट्रिक्स लेवल -L-14 (ग्रेड पे 5400 रुपये मिलेंगे)
राजस्व अधिकारी ग्रेड- पे के लिए पे -मैट्रिक्स लेवल -L-12 (ग्रेड पे 4800 रुपये मिलेंगे
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के लिए पे-मैट्रिक्स लेवल -L-14 (ग्रेड पे 4200 रुपये मिलेंगे
झारखंड में 50 हजार सहायक शिक्षकों की होगी भर्ती, हेमंत सोरेन सरकार ने दी मंजूरी
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य वर्ग और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग या अति पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये का भुगतान करना होगा. राजस्थान के ओबीसी, बीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये और एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा.
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर या फिर एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉगइन करें.
यदि कोई अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में संशोधन करना चाहते है तो वे आवेदन अवधि के दौरान और आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि के बाद 10 दिन के भीतर 500 रुपये शुल्क देकर ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं. इसके बाद किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा. वहीं परीक्षा तिथि से 45 दिवस पूर्व 10 दिन के लिए ऑनलाइन एडिट हेतु विकल्प खोला जाएगा, जिसके तहत अभ्यर्थी अपेन फोटो, नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग के अतिरिक्त अन्य संशोधन कर सकते हैं.
CBI छापों पर छिड़ी लड़ाई, तेजस्वी यादव बोले- सीबीआई, ED और इनकम टैक्स बीजेपी की 'जमाई'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं