विज्ञापन

सबसे कम ट्रांसफर वाली सरकारी नौकरी: जानिए किस पद पर पूरी जिंदगी कट जाती है एक ही शहर में!

Permanent Delhi Posting Jobs : आप एक ऐसी नौकरी की तलाश में हैं जो आपको सरकारी सेवा का रुतबा, बेहतरीन सैलरी और सबसे बढ़कर पारिवारिक स्थिरता (Family Stability) दे, तो ASO (CSS) आपके लिए सर्वोत्तम विकल्प है.

सबसे कम ट्रांसफर वाली सरकारी नौकरी: जानिए किस पद पर पूरी जिंदगी कट जाती है एक ही शहर में!
कर्मचारी चयन आयोग (SSC CGL) परीक्षा के जरिए इस पद पर नियुक्तियां की जाती हैं.

Zero Transfer Government Jobs : सरकारी नौकरी का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में क्या आता है? अच्छी सैलरी, मान-सम्मान, जॉब सिक्योरिटी और हर 5 साल में बोरिया-बिस्तर बांधकर नए शहर जाने का झंझट. जी हां, सरकारी नौकरियों में तबादला यानी ट्रांसफर कड़वी सच्चाई है, जिससे ज्यादातर परेशान रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी सराकारी नौकरी भी है, जहां भर्ती होने के बाद आपको पूरी जिंदगी ट्रांसफर की टेंशन नहीं लेनी पड़ती? आपकी पूरी नौकरी देश की धड़कन राजधानी नई दिल्ली में ही कट जाती है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं उस नौकरी के बारे में...

सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस (CSS) में ASO की नौकरी

भारत सरकार में सबसे कम या यूं कहें कि लगभग शून्य ट्रांसफर वाला पद है-असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) इन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस (CSS) का.

कर्मचारी चयन आयोग (SSC CGL) एग्जाम के जरिए इस पद पर नियुक्तियां की जाती हैं. इस नौकरी की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) यही है कि इसमें सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को लाइफटाइम दिल्ली पोस्टिंग मिलती है.

क्यों नहीं होता इस ASO का ट्रांसफर?

दरअसल, भारत सरकार के जितने भी प्रमुख मंत्रालय -जैसे गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय आदि और उनके विभाग हैं, उनके मुख्यालय देश की राजधानी नई दिल्ली में ही हैं. CSS कैडर के अधिकारी इन्हीं मंत्रालयों के मुख्यालयों में काम करते हैं.

रोटेशनल ट्रांसफर होता है

हालांकि सरकार की रोटेशनल ट्रांसफर पॉलिसी (RTP) के तहत ASO को एक मंत्रालय से दूसरे मंत्रालय में तो भेजा जाता है- जैसे गृह मंत्रालय से रेल मंत्रालय, लेकिन ये सभी दफ्तर दिल्ली में ही - जैसे सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, उद्योग भवन या शास्त्री भवन के आसपास स्थित होते हैं. इसलिए अपना घर या शहर बदलने की कभी जरूरत नहीं पड़ती.

बाहर जाने का सिर्फ एक रास्ता

अगर कोई कर्मचारी खुद अपनी मर्जी से डेपुटेशन पर दिल्ली से बाहर जाना चाहे, तभी उसे बाहर भेजा जाता है, नहीं तो पूरी नौकरी दिल्ली में ही बीत जाती है. 

यह भी पढ़ें- SSC GD में पास होने के बाद अब आगे क्या होगा? ये रहा पूरा प्रोसेस


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com