RRB Section Controller Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए आवेदन कल यानी 15 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहा है. अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो योग्यता और अप्लाई करने की लास्ट डेट जैसी अन्य अहम जानकारी जान लीजिए. ताकि आपसे फॉर्म भरने में किसी भी तरह की गलती न हो.
कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन
इसके लिए 15 जुलाई से लेकर 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है.
योग्यता क्या चाहिए
- इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम 33 साल निश्चित की गई है. वहीं, एससी (SC) व एसटी वर्ग (ST) को अधिकतम उम्र में पांच साल और ओबीसी वर्ग (OBC) को तीन साल की सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी.
- बता दें कि आरआरबी द्वारा निकाली गई यह भर्ती पे लेवल 6 की है. यानी इसकी शुरुआती सैलरी 35400 रुपये निश्चित की गई है. साथ ही इस भर्ती के लिए ए-2 का मेडिकल स्टैंडर्ड चाहिए.
- इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
एग्जाम पैटर्न और सिलेक्शन प्रोसेस
सेक्शन कंट्रोलर के पद पर अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को इन स्टेप्स से गुजरना होगा:
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
- मेडिकल टेस्ट
कैसा होगा CBT एग्जाम पैटर्न?
इस परीक्षा की सबसे खास बात यह है कि सिंगल स्टेज सीबीटी (CBT) में उम्मीदवारों से केवल मैथ्स और रीजनिंग के सवाल ही पूछे जाएंगे. इसमें इंग्लिश (English) और जनरल स्टडीज (GS) से कोई सवाल नहीं आएगा.
वहीं, एग्जाम के लिए कुल 2 घंटे दिया जाएगा. जिसमें आपको 100 प्रश्न पूछे जाएंगे.
किससे कितने क्वेश्चन?- एनालिटिकल एबिलिटी और मैथ्स से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे
- लॉजिकल क्षमता से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे
- वहीं, मेंटल रीजनिंग से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे
इस लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले चरण यानी सीबीएटी (CBAT) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
आवेदन फीस कितनी होगीवहीं, आवेदन फीस की बात करें तो जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए है
वहीं, सभी कैटेगरी की महिला के लिए 250 रुपए तय की गई है
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंसबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर विजिट करें.
लिंक का सेलेक्ट करेंहोमपेज पर दिए गए "Section Controller Recruitment 2026" के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन करेंअपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य बेसिक डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
डॉक्यूमेंट अपलोड करिएलॉगिन करने के बाद अपना बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड कर लीजिए.
फीस पेमेंट करिएअपनी कैटेगरी के अनुसार तय की गई आवेदन फीस का ऑनलाइन माध्यम से पे करिए.
फॉर्म सबमिट करेंपूरी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रख लीजिए.
यह भी पढ़ें- पंजाब में संविदा कर्मचारियों को मिली सरकारी नौकरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं