विज्ञापन

5 नवंबर से शुरू होंगे आइसोलेटेड कैटेगरी के लिए आवेदन, जानिए आधार कार्ड को लेकर रेलवे की सबसे जरूरी चेतावनी

RRB Recruitment 2026: रेलवे में आइसोलेटेड कैटेगरी के 195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, आवेदन 5 नवंबर से शुरू होगा. ऐसे में आइए जानते हैं योग्यता, सैलरी और वैकेंसी डिटेल्स.

5 नवंबर से शुरू होंगे आइसोलेटेड कैटेगरी के लिए आवेदन, जानिए आधार कार्ड को लेकर रेलवे की सबसे जरूरी चेतावनी
आइसोलेटेड कैटेगरी की इस भर्ती के तुरंत बाद रेलवे देश के युवाओं को एक और बड़ी सौगात देने की तैयारी में है.

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आइसोलेटेड कैटेगरी (Isolated Category) के 195 पदों पर भर्ती की सांकेतिक सूचना (Indicative Notice) जारी कर दी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू होगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in या rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर 4 दिसंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. 04 नवंबर की रात तक भर्ती का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, जिसमें पदों का रिजर्वेशन, जोनवाइज वैकेंसी और पूरा सिलेबस अवलेवल होगा.अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इससे पहले योग्यता, सैलरी और कितने पदों पर भर्ती होगी, इसके बारे में विस्तार से जान लीजिए.

कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत स्टेनोग्राफर, चीफ लॉ असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर, स्टाफ एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर, प्रयोगशाला सहायक, सीएमए (CMA) और अन्य तकनीकी व लिपिकीय (Technical & Clerical) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

सैलरी

7वें वेतन आयोग के मुताबिक ये पद लेवल-2 से लेकर लेवल-7 के तहत आएंगे.

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2027 से की जाएगी.

एकेडेमिक क्वालिफिकेशन

इसमें पद के अनुसार 12वीं पास से लेकर मास्टर्स डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. पिछले साल 2025 में इस कैटेगरी के तहत 312 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें चीफ लॉ असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और लैब असिस्टेंट जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल थे.

आधार वेरिफिकेशन और डॉक्यूमेंट्स को लेकर रेलवे के ये हैं निर्देश

ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार कार्ड के जरिए प्राथमिक विवरण का सत्यापन (Verification) कराना अनिवार्य है.

आपके आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्म तिथि (DOB) आपकी 10वीं कक्षा के पासिंग सर्टिफिकेट से बिल्कुल मैच होने चाहिए. अगर कोई गलती है, तो आवेदन से पहले आधार को तुरंत अपडेट करा लें.

आवेदन करने से पहले आधार कार्ड में अपनी नई फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली यानी आइरिस) को अपडेट करा लें, ताकि परीक्षा के दौरान वेरिफिकेशन में कोई समस्या न आए.

यह भी पढ़ें- SSC ने जारी किया नवंबर एग्जाम कैलेंडर: दिल्ली पुलिस SI टियर-2 और कोस्ट गार्ड समेत इन परीक्षाओं की तारीखें जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com