विज्ञापन

SSC ने जारी किया नवंबर एग्जाम कैलेंडर: दिल्ली पुलिस SI टियर-2 और कोस्ट गार्ड समेत इन परीक्षाओं की तारीखें जारी

चूंकि परीक्षा में अब सीमित समय बचा है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए नियमित रूप से SSC के आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in पर नजर बनाए रखें.

SSC ने जारी किया नवंबर एग्जाम कैलेंडर: दिल्ली पुलिस SI टियर-2 और कोस्ट गार्ड समेत इन परीक्षाओं की तारीखें जारी
आयोग ने अपने आधिकारिक नोटिस में फिलहाल केवल परीक्षा का नाम, तारीख और एग्जाम मोड (CBT/स्किल टेस्ट) की जानकारी साझा की है.

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2026 के एकेडेमिक सेशन के तहत होने वाली तीन प्रमुख एग्जाम्स की डेट्स ऑफिशियली जारी कर दी है. आयोग द्वारा जारी ताजा नोटिफिकेशन के मुताबिक, कोस्ट गार्ड, डिपार्टमेंटल टाइपिंग टेस्ट और दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के एग्जाम्स नवंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी. जो कैंडिडेट्स इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं.

17 से 28 नवंबर के बीच होंगे एग्जाम्स

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ये तीनों एग्जाम्स 17 नवंबर 2026 से शुरू होगा 28 नवंबर 2026 तक चलेगा. लंबे समय से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स को अब अपने रिवीजन और मॉक टेस्ट तेज कर देना चाहिए.

ऑफिशियल नोटिस

यहां देखें तीनों परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल और मोड

कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT)

बैच 01/2027 और 02/2027 के लिए कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT) की परीक्षा सबसे पहले आयोजित होगी. यह परीक्षा 17 और 18 नवंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ली जाएगी.

 डिपार्टमेंटल टाइपिंग और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट

वार्षिक डिपार्टमेंटल टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी/हिंदी) और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट (अंग्रेजी/हिंदी) परीक्षा का आयोजन 20 और 21 नवंबर 2026 को किया जाएगा.

दिल्ली पुलिस और CAPFs सब-इंस्पेक्टर (Tier 2)

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती की टियर-2 परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. यह एग्जाम भी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ही होगी.

एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप कब आएगी?

आयोग ने अपने आधिकारिक नोटिस में फिलहाल केवल परीक्षा का नाम, तारीख और एग्जाम मोड (CBT/स्किल टेस्ट) की जानकारी साझा की है. परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (Exam City Slip) और एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी होने की तारीखों की जानकारी नहीं दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com