Rajasthan Public Service Commission Exam Calendar 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वर्ष 2022 में होने वाली भर्तियों से जुड़ा कैलेंडर जारी कर दिया है. जिसमें बताया गया है कि साल 2022 में किन पदों पर भर्ती की जानी है और भर्ती परीक्षा किसी महीने होगी. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी परीक्षाओं का संभावित टाइम टेबल आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. राजस्थान सरकार में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं को इस टाइम टेबल से भर्तियों के बारे में आसानी से जानकारी मिल जाएगी.
राजस्थान लोक सेवा आयोग के भर्ती कैलेंडर के अनुसार आने वाले साल में 14 परीक्षाएं आयोजित की जा सकती है. फरवरी महीने से ही परीक्षाओं का आयोजन शुरू हो जाएगा. राजस्थान आरपीएससी एग्जाम 2022 कैलेंडर (RPSC Exam Calendar 2022) के मुताबिक 25 और 26 फरवरी 2022 को RPSC RAS Exam 2021 का आयोजन किया जाना है. जिन उम्मीदवारों ने अक्टूबर में आयोजित आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स 2021 को पास किया था. वो इस परीक्षा के लिए योग्य होंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- Clerk Jobs 2022: बॉम्बे उच्च न्यायालय में निकली हैं 247 क्लर्क के पदों पर भर्ती, तुरंत कर दें आवेदन
विस्तार में देखें RPSC Exam Calendar 2022
1.आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 का आयोजन 25 और 26 फरवरी को किया जाना है .
2.सहायक आचार्य संवीक्षा परीक्षा (ब्रॉड स्पेशलिटी) और सहायक आचार्य संवीक्षा परीक्षा (सुपर स्पेशलिटी) 2021 परीक्षा मार्च के चौथे, पांचवे सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी.
3.सहायक कृषि अधिकारी संवीक्षा परीक्षा 2021 का आयोजन मई के पहले सप्ताह में किया जाएगा.
4.केमिस्ट संवीक्षा परीक्षा (आयुर्वेद-भारतीय चिकित्सा) 2021 का आयोजन मई के आखिरी सप्ताह में होगा.
5.सहायक निदेशक संवीक्षा परीक्षा (गृह विभाग) 2021 जून के दूसरे सप्ताह में आयोजित होगी.
6.वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी संवीक्षा परीक्षा (गृह विभाग) 2021 संभावित रूप से जून ते दूसरे सप्ताह में हो सकती है.
7.सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) का आयोजन जुलाई के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा.
8.कनिष्ठ भू भौतिकविद, कनिष्ठ भूजल वैज्ञानिक, तकनीकी सहायक भूजल विभाग की परीक्षा अगस्त के पहले सप्ताह में होगी.
9.कृषि अधिकारी, कृषि अनुसंधान और सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) की परीक्षा अगस्त के आखिरी सप्ताह में होगी.
10.पुरालेखपाल, शोध अध्येयता, रसायनज्ञ (कला,साहित्य,संस्कृति विभाग) की परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी
11.सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) की परीक्षा को अक्टूबर आयोजित किया जाएगा.
12. सहायक अभियोजन अधिकारी (अभियोजन विभाग) की परीक्षा नंवबर में होगी और पुस्तकलयाध्यक्ष(आरपीएससी) की दिसंबर में रखी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं