विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2017

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में निकली भर्ती, वेतन 34800 रुपये तक

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए क्लर्क के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी.

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में निकली भर्ती, वेतन 34800 रुपये तक
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए क्लर्क के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी. भर्ती के बारे में ज्यादा जानकारी इस प्रकार से है...

कुल पद:
350

पद का नाम:
क्लर्क

उम्र:
इस भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 18 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं SC/ST/BC उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 साल से 42 साल के बीच तय की गई है. 

शैक्षणिक योग्यता:
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का आर्ट्स/साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है.
 चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा.

वेतन:
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 10300 से 34800 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा. इसके अलावा 3200 रुपये का ग्रेड पे होगा.

ऐसे करें आवेदन:
इस भर्ती के लिए संबंधित वेबसाइट www.sssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आखिरी तारीख:
इस पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर 2017 है.
एप्लीकेशन फीस जमा कराने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2017 है.

भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab And Haryana High Court, Clerk, Clerk Job, Job, Vacancy, Recruitment, High Court, Punjab, Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com