विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

CPCL में 10वीं पास के लिए निकली वैकेंसी, 108 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cpcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

CPCL में 10वीं पास के लिए निकली वैकेंसी, 108 पदों पर होगी भर्ती
चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती का मौका
चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) ने रिक्त पदों पक आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के जरिए ट्रेड अप्रेंटिस के अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. ये भर्तियां चेन्नई, तमिलनाडु के लिए की जाएगी. 

कुल पद:
108

पद का नाम:
ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर, इलैक्ट्रिसियन, वेल्डर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर,इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, लैबोरेट्री असिस्टैंट, अटैंडेंट आदि). पदों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें.

शैक्षणिक योग्यता:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार का 10वीं पास होने के साथ ही ITI होना जरूरी है या उम्मीदवार का फिजिक्स, केमेस्ट्री विषयों के साथ मैथ में या बायोलोजी में B.Sc किया होना चाहिए.
 उम्र:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए. आयु की गणना 01.11.2017 से की जाएगी.

चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ITI ट्रेड या डिग्री में हासिल किए अंकों के आधार पर किया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cpcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

आखिरी तारीख:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए 26 नवंबर 2017 आखिरी तारीख है.
 
इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
 
जॉब से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Petroleum Corporation Limited Recruitment, Trade Apprentices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com