विज्ञापन

प्री-डीएलएड परीक्षा 2026 में श्रीगंगानगर की मुस्कान चौधरी ने किया टॉप, जानें टॉपर्स की लिस्ट और पूरी डिटेल

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने VMOU कोटा द्वारा आयोजित प्री-डीएलएड 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. 6 लाख से अधिक आवेदकों में से श्रीगंगानगर की मुस्कान चौधरी ने 552 अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया. परीक्षा 20 मई 2026 को हुई थी, जिसमें AI निगरानी और क्यूआर कोड जैसी आधुनिक तकनीकों का पहली बार इस्तेमाल किया गया.

प्री-डीएलएड परीक्षा 2026 में श्रीगंगानगर की मुस्कान चौधरी ने किया टॉप, जानें टॉपर्स की लिस्ट और पूरी डिटेल
परीक्षा के लिए 2 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी.

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय  कोटा द्वारा आयोजित प्री-डीएलएड (बीएसटीसी) परीक्षा-2026 का परिणाम आज  घोषित कर दिया गया. प्रदेशभर के लाखों अभ्यर्थियों परिणाम का इंतजार था. परीक्षा परिणाम की घोषणा राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट जारी किया. परिणाम में श्रीगंगानगर जिले की मुस्कान चौधरी ने 600 में से 552 नॉर्मलाइज्ड अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं, अजमेर के चंचल वैष्णव ने 551 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि भीलवाड़ा के त्रिलोक बैरागी 551.49 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
बता दें कि राज्य सरकार के आदेश पर वीएमओयू को प्री-डीएलएड परीक्षा-2026 की नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया था. 

नकल रोकने के लिए खास इंतजाम

विश्वविद्यालय ने दावा किया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए कई आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया. पहली बार प्रवेश पत्रों पर क्यूआर कोड आधारित सत्यापन व्यवस्था लागू की गई. प्रश्नपत्रों पर विशेष सुरक्षा कोडिंग की गई, जिससे पेपर लीक की संभावना को कम किया जा सके. इसके अलावा प्रत्येक अभ्यर्थी को फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान युक्त पर्सनलाइज्ड ओएमआर शीट उपलब्ध कराई गई.

परीक्षा से जुड़े कुछ जरूरी आंकड़े

परीक्षा के लिए 2 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी. आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बाद कुल 6 लाख 5 हजार 242 आवेदन प्राप्त हुए. परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को प्रदेश के सभी 41 जिलों के 1774 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में किया गया. परीक्षा में कुल 4 लाख 97 हजार 178 अभ्यर्थी शामिल हुए, जो कुल आवेदनों का लगभग 82.16 प्रतिशत है. पहली पारी में 2 लाख 48 हजार 255 दूसरी पारी में 2 लाख 48 हजार 923 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी.

यह भी पढ़ें- BSF Constable Tradesman Result 2026 पीईटी और पीएसटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com