विज्ञापन

BSF Constable Tradesman Result 2026 पीईटी और पीएसटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने 12 दिसंबर, 2026 को आयोजित हुई कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी और पीएसटी परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 1,81,143 उम्मीदवार पास हुए हैं, जो अब फेज-2 की लिखित परीक्षा में शामिल होंगे.

BSF Constable Tradesman Result 2026 पीईटी और पीएसटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम
इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें.

 बीएसएफ ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पद के लिए आयोजित हुई पीईटी (Physical Efficiency Test) और पीएसटी (Physical Standard Test) परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जो भी उम्मीदवार 12 दिसंबर, 2026 को आयोजित हुई इस शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए थे उम्मीदवार बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

फेज-2 लिखित परीक्षा के लिए इतने उम्मीदवार हुए पास

बता दें कि बीएसएफ की तरफ से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस पीईटी और पीएसटी परीक्षा के जरिए कुल 1,81,143 उम्मीदवारों को अगले फेज यानी फेज-2 (लिखित परीक्षा) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. पास होने वाले कुल उम्मीदवारों में से पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 1,76,361 है, जबकि 4,782 महिला उम्मीदवारों ने भी इस परीक्षा को पास कर अगले राउंड में अपनी जगह बनाई है.

PDF फॉर्मेट में जारी हुआ है रिजल्ट

बीएसएफ ने इस रिजल्ट को पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी किया है. इसका मतलब है कि आपको अपना रिजल्ट देखने के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर या नाम सर्च कर सकते हैं.

इन 4 आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट (rectt.bsf.gov.in) पर विजिट करें.

लिंक पर क्लिक करें

अब वेबसाइट के होमपेज पर आपको 'BSF Constable Tradesman PET PST Result 2026' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.

रिजल्ट देखें

लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी.

प्रिंट आउट लीजिए

इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें- UP के बागपत में कल लगेगा बड़ा Rojgar Mela, 80 कंपनियां देंगी 1000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी, जानें सैलरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com