विज्ञापन

Rajasthan High Court Driver Result 2026 OUT: राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर ने ड्राइवर और चौफर (Driver/Chauffeur) भर्ती परीक्षा के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है. ये परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी.

Rajasthan High Court Driver Result 2026 OUT: राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
rajasthan high court ने जारी किया रिजल्ट

Rajasthan High Court Driver Result 2026 OUT: राजस्थान हाईकोर्ट ने ड्राइवर/शॉफर के पदों के लिए हुए स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है. राजस्थान हाईकोर्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट को जारी किया है. जिन उम्मीदवारों ने ड्राइवर और शॉफर के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट दिया था, वे मेरिट लिस्ट राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. मेरिट लिस्ट के साथ ही कैटेगरी-वाइज़ कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किया गया है. बता दें कि स्क्रीनिंग टेस्ट 26 अप्रैल को रखा गया है था, लीं 17 मई को इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 58 पदों को भरा जाना है. 

भर्ती से जुड़ी जानकारी

58 पदों में से कुल 27 शॉफर पद के लिए है, जो कि राजस्थान उच्च न्यायालय (RHC) और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) के लिए होगा. जबकि कुल 31  ड्राइवर पदों को भरा जाना है, ये भर्ती  विभिन्न जिला न्यायालयों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (DLSAs) के लिए होगी.

कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं.
  2. Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. होमपेज पर दिए गए "Recruitment" टैब पर क्लिक करें
  4. "Results" विकल्प को चुनें
  5. Notice for Declaration of Result of Screening Test for Driver/Chauffeur 2026" लिंक पर क्लिक करें.
  6. रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर  रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर की से अपना नाम चेक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan High Court Driver Exam, Court Driver Exam Result 2026 Out, Court Driver Exam Merit List, Driver Pariksha Natije
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com