Punjab Clerk Bharti 2026 : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ के अधीन सोसायटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबोर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने पंजाब की जिला अदालतों में क्लर्क के 1270 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 शाम 4 बजे से शुरू होगा, जो 4 नवंबर 2026 शाम 4 बजे तक चलेगा. बता दें कि यह नियुक्तियां पंजाब की विभिन्न जिला अदालतों में सीधी भर्ती के माध्यम से की जाएंगी. कुल 1270 पदों में जनरल, ईडब्ल्यूएस, एससी, ओबीसी, खेल, स्वतंत्रता सेनानी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक समेत कई कैटेगरी के लिए रिजर्वेशन का प्रावधान रखा गया है.
कौन कर सकता है आवेदन?
कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीए, बीएससी या समकक्ष ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही मैट्रिक लेवल पर पंजाबी विषय का अध्ययन किया होना जरूरी है. उम्मीदवार को कंप्यूटर का नॉलेज भी होना चाहिए. सभी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन आवेदन की लास्ट डेट तक पूरी होनी चाहिए.
जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स की उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए. पंजाब के एससी, बीसी और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी. वहीं, दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी गई है. जबकि सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 साल तय की गई है.
कितनी मिलेगी सैलरी?
बता दें कि सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये मंथली सैलरी मिलेगी. यह सैलरी पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित नए सैलरी स्ट्रैक्चर के अनुसार लागू होगा.
सिलेक्शन प्रोसेस कैसी होगी?
रिक्रूटमेंट प्रोसेस में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी. परीक्षा में जनरल नॉलेज और इंग्लिश कंपोजिशन से सवाल पूछे जाएंगे. ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन में गलत उत्तर पर एक-चौथाई नंबर की नेगेटिव मार्किंग भी होगी.
रिटेन एग्जान में सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) देना होगा. इसमें स्प्रेडशीट टेस्ट और इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट शामिल रहेगा. हालांकि CPT केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा और इसके नंबर लास्ट मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे. लास्ट सिलेक्शन रिटेन एग्जाम में प्राप्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और आवेदन प्रोसेस के लिए SSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- फिजिक्स-केमिस्ट्री में बने रिकॉर्ड, लेकिन मैथ्स ने रोका रास्ता, JEE Advanced टॉपर्स भी नहीं कर पाए फुल स्कोर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं