विज्ञापन

IDBI बैंक में 1100 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 19 मार्च तक करें अप्लाई, जानें सैलरी और पूरी डिटेल

IDBI बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1100 पदों पर भर्ती निकली है. 19 मार्च 2026 तक आवेदन करें. ग्रेजुएशन और 25 साल तक की उम्र वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका.

IDBI बैंक में 1100 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 19 मार्च तक करें अप्लाई, जानें सैलरी और पूरी डिटेल
IDBI बैंक ने 1,100 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) पदों के लिए भर्ती निकाली है.

Jobs opportunity in bank 2026 : IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) के 1,100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती की प्रोसेस 8 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है. अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास 19 मार्च 2026 तक का समय है. आइए जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी.

यह भी पढ़ें- कौन हैं देवेंद्र चपलोट? IIT बॉम्बे के वो रोबोटिक्स एक्सपर्ट, जिनका एलन मस्क ने खुद किया अपनी कंपनी में स्वागत

IDBI Recruitment 2026 : वैकेंसी डिटेल्स

IDBI बैंक पूरे देश में अपनी अलग-अलग शाखाओं के लिए कुल 1,100 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर नियुक्त करने वाला है. इन पदों को अलग-अलग जोन में बांटा गया है:

दिल्ली-NCR और राजस्थान- 130 पद

महाराष्ट्र (मुंबई और नागपुर)- 180 पद

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड- 85 पद

बिहार और झारखंड- 45 पद

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़- 105 पद

इसके अलावा दक्षिण भारत, गुजरात, पंजाब और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में भी कई पद खाली हैं.

IDBI Recruitment 2026 : कौन कर सकता है अप्लाई? 

  • उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
  • जनरल, EWS और OBC कैटेगरी के लिए कम से कम 60% मार्क्स और SC/ST/PwBD के लिए 55% मार्क्स होना जरूरी है.
  • ध्यान रहे, सिर्फ डिप्लोमा वाले छात्र इसके लिए योग्य नहीं हैं.
आयु सीमा

आपकी उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

कंप्यूटर की जानकारी

आपको कंप्यूटर चलाना आना चाहिए.

IDBI Recruitment 2026 : सेलेक्शन कैसे होगा? 

ऑनलाइन टेस्ट

यह परीक्षा 12 घंटे (120 मिनट) की होगी, जिसमें 200 सवाल पूछे जाएंगे. इसमें रीजनिंग, इंग्लिश, मैथ्स और बैंकिंग अवेयरनेस जैसे विषय शामिल होंगे.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सफल उम्मीदवारों के कागजों की जांच होगी.

पर्सनल इंटरव्यू

टेस्ट पास करने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

मेडिकल टेस्ट

आखिर में एक मेडिकल चेकअप होगा.

आवेदन फीस

जनरल, OBC और EWS: 1,050 रुपये

SC, ST और PwBD: 250 रुपये (सिर्फ सूचना शुल्क)

कैसे भरें फॉर्म?

आवेदन करने के लिए आपको IDBI बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. वहां खुद को रजिस्टर करें, फॉर्म भरें और अपनी फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान और हाथ से लिखी हुई डिक्लेरेशन (Handwritten Declaration) अपलोड करें. फीस जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर ले लें.

कितनी मिलेगी सैलरी

सबसे अच्छी बात यह है कि इस नौकरी के लिए सिलेक्ट होने पर आपको सालाना करीब 6.14 लाख से 6.50 लाख रुपये तक का पैकेज मिलेगा.

IDBI Recruitment 2026 :  इन डेट्स का रखें ख्याल

  • अप्लाई शुरू: 8 मार्च 2026
  • आखिरी तारीख: 19 मार्च 2026
  • संभावित एग्जाम डेट: 12 अप्रैल 2026


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com