Personality Improvement Tips: आज के दौर में लोगों ने जैसे कताब पढ़ने की आदत छोड़ ही दी है. बहुत कम लोग ही ऐसे मिलेंगे जो आज भी किताब पढ़ने का शौक रखते हैं. जब मोबाइल, टेबलेट और कंप्यूटर हमारे बीच नहीं था तब लोग समय बिताने के लिए किताबें पढ़ा करते थे, जबकि आज के समय में लोग इन उपकरणों पर आश्रित रहते हैं. किताब पढ़ना एक अच्छी आदत होती और इससे जीवन में काफी अच्छे बदलाव आते हैं. हर किसी को अपने रूटीन में किताब पढ़ने की आदत जरूर डालनी चाहिए. आज के इस पर्सनालिटी इम्प्रूवमेंट टिप्स में हम आपको बताएंगे कि किताब पढ़ने से क्या-क्या फायदे होते हैं और इसका आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है.
पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स पढ़ें और लोगों को इम्प्रेस करें
किताब पढ़ने से दिमाग एक्टिव रहता है
एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि आप हर रोज किताब पढ़ते हैं तो इससे आपके दिमाग की एक्सरसाइज होती है और आपका ब्रेन एक्टिव रहता है. किताब पढ़ने से दिमाग की कैपेसिटी और यादास्त की क्षमता भी बढ़ती है. इसलिए किताब पढ़ने की आदत सभी को डालनी चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कम्युनिकेशन स्किल में होगा सुधार
यदि आप प्रतिदिन किताब पढ़ने की आदत डाल लेते हैं तो इससे किसी भी मुद्दा/विषय पर आपका ज्ञान बढ़ेगा और शब्दावली भी सुधर जाएगी. नए-नए शब्द सिखने को मिलेंगे और साथ ही बात-चीत का तरीका भी सुधरेगा.
लेटेस्ट जॉब वैकेंसी देखने के लिए यहां क्लिक करें
बढ़ेगा फोकस
फोकस बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप किताब पढ़ने की आदत डालें. कई लोगों में ये समस्या होती है कि वे किसी काम में फोकस नहीं कर पाते जिस वजह से उनके लिए लक्ष्य तक पहुंच पाना मुश्किल हो जाता है. यदि आप फोकस बढ़ाना चाहते है तो आपको किताब पढ़ने की आदत आज से ही डाल लेनी चाहिए.
स्ट्रेस से रहेंगे दूर
यदि आप रोजाना किताब पढ़ने की आदत डालें तो आप स्ट्रेस से दूर रहेंगे. किताब पढ़कर हम नई-नई चीजें सीखते हैं और इससे हमारे दिमाग को तनाव से दूर रहने में मदद मिलती है. तनाव मुक्त रहने के लिए आज ही किताब पढ़ने की आदत डाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं