विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2018

NIT Recruitment 2018 :122 पदों पर निकली भर्तियों के लिए यहां से करें आवेदन

इन पदों के लिए संस्थान की वेबसाइट www.nitp.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Also Read in
NIT Recruitment 2018 :122 पदों पर निकली भर्तियों के लिए यहां से करें आवेदन
छात्रों की फाइल फोटो
  • इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
  • आवेदन करने के लिए 60 फीसदी अंक जरूरी
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन भी आवेदन करने का है विकल्प
नई दिल्ली: National Institute of Technology ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई हैं....

यह भी पढ़ें: 107 पदों के लिए 8 वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

यहां से करें आवेदन- इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए संस्थान की वेबसाइट www.nitp.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑफलाइन आवेदन के लिए छात्र इस वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भी डाउनलोड कर सकते हैं. इस फॉर्म को भरने के बाद उन्हें इसे वेबसाइट पर दिए गए पते पर भेजना होगा. 

इतनी होनी चाहिए योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का संबंधित विषय में पीएचडी किया होना चाहिए या किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 60 फीसदी अंक के साथ पास होना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: 700 पदों पर निकली भर्तियों के लिए जल्द करें आवेदन

उम्र सीमा- आवेदकों को सरकार द्वारा तय उम्र के अंतरगत होना जरूरी है. साथ ही नियमों के तहत ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी. 

इस आधार पर होगा चयन- इन पदों के लिए उम्मीदवारों को चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा. 

VIDEO: चयन के बाद भी नहीं मिली नौकरी


इतना देना होगा आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये जबकि एससी व एसटी उम्मीदवारों को 300 रुपये चुकाने होंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NIT Recruitment 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com