NCT of Delhi Govt Jobs 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और ये खोज दिल्ली के लिए हो रही है तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल NCT दिल्ली ने मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, जूनियर वेलफेयर इंस्पेक्टर, असिस्टेंट स्टोर कीपर, अकाउंटेंट और टेलर मास्टर से लेकर कई पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं. दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन, डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन और राज्य सैनिक बोर्ड के लिए निकाली गई इन भर्तियों पर इंट्रेस्टेड और एलिजिबल कैंडीडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तिथि 27 अगस्त 2022 है. देर मत कीजिए और कर दीजिये आवेदन इन सरकारी नौकरियों (Government Jobs) को पाने के लिए.
एनटीसी दिल्ली रिक्रूटमेंट 2022 | NCT of Delhi Govt Jobs 2022
एनटीसी दिल्ली रिक्रूटमेंट 2022 में मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, जूनियर वेलफेयर लेबर इंस्पेक्टर, असिस्टेंट स्टोरकीपर, अकाउंटेंट, टेलर मास्टर, पब्लिकेशन असिस्टेंट, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग भर्तियां निकाली गई हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इन तमाम पदों पर 28 जुलाई, 2022 से 27 अगस्त, 2022 तक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. एनटीसी दिल्ली (NTC Delhi) में अलग-अलग विभागों के लिए पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पदों के लिए आपको ऑनलाइन ही आवेदन (Online Apply) करना है, अन्य किसी भी मोड पर आवेदन किए जाने पर आपका एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाएगा.
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (Delhi Transport Corporation) में मैनेजर के पद के लिए अप्लाई करने वाले इच्छुक उम्मीदवार एम. कॉम या फिर क्वालिफाइड चार्टर्ड अकाउंटेंट होने चाहिए जिन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया से किया हो. वहीं, डिप्टी मैनेजर के पद के लिए एम. कॉम, या फिर बी. कॉम किया होना जरूरी है. इसके अलावा जूनियर लेवल वेलफेयर इंस्पेक्टर के लिए हाई सेकेंडरी या फिर किसी पॉपुलर स्पोर्ट्स का नेशनल लेवल प्लेयर होना एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है. इसके लिए अलग-अलग विषयों के टीचर्स के पदों के लिए उन विषयों में ग्रेजुएट होना जरूरी है.
- उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए.
- उम्मीदवार को भर्ती के अनुसार आयु, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि के मामले में पात्र होना चाहिए.
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले, उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना होगा कि वो डीएसएसएसबी के पोर्टल पर पंजीकृत है.
- इन पदों के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं