MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने हाल ही में एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है. एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के 1930 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2025 है.
MPPSC Recruitment 2025: जरूरी योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना चाहिए. साथ ही, अभ्यर्थियों को यूजीसी नेट या स्लेट या सेट पास होना चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
MPPSC Recruitment 2025: अधिकतम आयु
अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2025 तक 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी.
MPPSC Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई, 2025 को किया जाएगा. एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 18 जुलाई, 2025 को जारी किया जाएगा.
एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें | How to apply for MPPSC Assistant Professor Posts 2025
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर, भर्ती विज्ञापन टैब पर क्लिक करें.
इसके बाद आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें.
फिर आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आवेदन फॉर्म भरें और इसे जमा करें भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं