विज्ञापन

मुंह और जींस के अंदर मेटल डिटेक्टर, यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा से चेकिंग का वीडियो हो रहा वायरल

यूपी पुलिस कांस्टेबल के 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती परीक्षा हुई, जिसमें कई ऐसे अभ्यर्थी पकड़े गए, जो फोन छिपाकर एग्जाम सेंटर तक पहुंच गए. इसके बाद पुलिस ने चेकिंग में सख्ती दिखाई और ऐसे वीडियो वायरल होने लगे.

मुंह और जींस के अंदर मेटल डिटेक्टर, यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा से चेकिंग का वीडियो हो रहा वायरल
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती से वीडियो वायरल

UP Police Constable Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा लगातार तीन दिन तक चली, पहले और दूसरे दिन कुछ नकल करने वाले अभ्यर्थी पकड़े गए और इसका नतीजा ये रहा कि आखिरी दिन पुलिस ने सख्ती से चेकिंग करना शुरू कर दिया. अब चेकिंग का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है,  जिसमें पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों के मुंह के अंदर और यहां तक कि जींस के अंदर भी मेटल डेटेक्टर डालकर चेकिंग कर रहे हैं. जौनपुर के साजिदा गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से ये वीडियो सामने आया है, जहां बेहद सख्ती से अभ्यर्थियों के चेकिंग हुई. 

अभ्यर्थियों की चेकिंग का वीडियो हुआ वायरल

मुंह और जींस के अंदर चेकिंग के अलावा अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की गई, इसके बाद ही उन्हें एग्जाम सेंटर में प्रवेश दिया गया.  वायरल वीडियो में सुरक्षा कर्मियों को अभ्यर्थियों की गहन जांच करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे नकल रोकने के लिए आवश्यक कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ अभ्यर्थी जांच की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं. 

अभ्यर्थियों को लेकर इतनी सख्ती क्यों?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 28 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था. यही वजह है कि परीक्षा 8 से 10 जून तक करवाई गई. इस दौरान कुछ ऐसे मामले सामने आए, जिनमें अभ्यर्थी अपने अंडरवियर के अंदर मोबाइल छिपाकर ले गए थे. इस मामले को लेकर करीब 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया था. ऐसे मामलों के सामने आने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और अभ्यर्थियों की पैंट के अंदर मेटल डिटेक्टर डालकर चेकिंग हुई. 

यूपी पुलिस कांस्टेबल के कुल 32,679 पदों के लिए ये भर्ती परीक्षा हुई थी. प्रदेश के तमाम जिलों में एग्जाम सेंटर बनाए गए थे और लाखों युवाओं ने रोजाना परीक्षा दी थी. कुछ मामलों को छोड़ दिया जाए तो परीक्षा काफी अच्छी तरह से संपन्न हुई. अब लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें - NEET री-एग्जाम के लिए NTA ने किए ये 3 बड़े बदलाव, बताया कैसे बचेगा टाइम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Police Constable Recruitment Exam, UP Sipahi Bharti 2026, UP Police Constable Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com