LIC HFL Assistant Manager Recruitment 2022: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने असिस्टेंट (Assistant) और असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करते हुए एक भर्ती अधिसूचना (recruitment notification) जारी की है. इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त, 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. पंजीकरण प्रक्रिया 4 अगस्त, 2022 से शुरू हो गई है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 80 रिक्त पदों को भरा जाएगा. डिटेल में जानकारी पाने के लिए पूरा पढ़ें.
NALCO Recruitment 2022: कल से 189 Engineer Trainee रिक्तियों के लिए शरू होगी भर्ती, देखें डिटेल्स
आवेदन करने से पहले सभी आवेदकों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है.
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- असिस्टेंट: स्नातक (न्यूनतम 55% अंक) कॉरेस्पोंडेंस / डिस्टेंस/ पार्ट टाइम के माध्यम से पूरा किया गया पाठ्यक्रम मान्य नहीं है.
- असिस्टेंट मैनेजर: स्नातक (न्यूनतम कुल 60% अंक) या किसी भी विषय में स्नातकोत्तर. कॉरेस्पोंडेंस / डिस्टेंस/ पार्ट टाइम के माध्यम से पूरा किया गया पाठ्यक्रम मान्य नहीं है.
आयु सीमा
- असिस्टेंट मैनेजर: 21-28 वर्ष
- असिस्टेंट: 21-28 वर्ष
महत्वपूर्ण तारीखें
- ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान की शुरुआत - 04 अगस्त, 2022
- ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख - 25 अगस्त, 2022
- ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर की उपलब्धता - परीक्षा से 7 से 14 दिन पहले
- ऑनलाइन परीक्षा की तारीख (असिस्टेंट) (संभावित) - सितंबर-अक्टूबर 2022
- ऑनलाइन परीक्षा (असिस्टेंट मैनेजर) (संभावित) सितंबर-अक्टूबर 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
LIC HFL Recruitment 2022: रिक्ति विवरण
- असिस्टेंट मैनेजर: 50 पद
- असिस्टेंट: 30 पद
LIC HFL Recruitment 2022: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए, ऊपर साझा की गई विस्तृत अधिसूचना देखें.
Watch: ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला और बेटे को रेलवे पुलिस कर्मी ने बचाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं