विज्ञापन

KVS, NVS Tier 1 Result 2026: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां से तुरंत करें चेक

जिन उम्मीदवारों ने Tier-1 परीक्षा पास कर ली है, उन्हें अब भर्ती के अगले चरण (जैसे इंटरव्यू या स्किल टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा. इसलिए अपने स्कोरकार्ड को संभाल कर रखें.

KVS, NVS Tier 1 Result 2026: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां से तुरंत करें चेक
सीबीएसई ने साफ किया है कि यह रिजल्ट उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों (Objections) के निपटारे के बाद तैयार किया गया है.

KVS, NVS Tier 1 Result 2026 Out : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय (KVS) और नवोदय विद्यालय (NVS) की भर्ती परीक्षा Tier-1 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. अब आप ऑनलाइन जाकर चेक कर सकते हैं कि आपने इस परीक्षा में कितने नंबर हासिल किए हैं. रिजल्ट देखने का तरीका हम आपको यहां पर स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं.

रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

KVS, NVS Tier 1 Result 2026 Out : रिजल्ट कैसे चेक करें? 

  • सबसे पहले CBSE, KVS या NVS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको 'Recruitment' या 'Announcement' वाला सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब "KVS/NVS Tier 1 Result 2026" वाले लिंक को खोजें और उसे ओपन करें.
  • यहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड (Captcha) भरें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें.

KVS, NVS Tier 1 Result 2026 Out : किसने कराई थी परीक्षा?

आपको बता दें कि केवीएस और एनवीएस के लिए यह भर्ती परीक्षा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के जरिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों तरह के पदों पर भर्ती होनी है. 

KVS, NVS Tier 1 Result 2026 Out : किन पदों के लिए आया है रिजल्ट?

यह परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी. इसमें कई अलग-अलग पदों के लिए लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं-

प्राइमरी टीचर (PRT)

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)

जूनियर सचिवालय सहायक (JSA)

सीनियर सचिवालय सहायक (SSA)

मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)

लाइब्रेरियन

KVS, NVS Tier 1 Result 2026 Out 

सीबीएसई ने साफ किया है कि यह रिजल्ट उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों (Objections) को सॉल्व करने के बाद तैयार किया गया है. अस्थायी आंसर की (Answer Key) जारी होने के बाद कई छात्रों ने कुछ सवालों पर सवाल उठाए थे. जिसके बाद Subject Experts ने उन सभी पॉइंट्स की बारीकी से जांच की और फिर जाकर यह फाइनल रिजल्ट तैयार किया है. अब यह फाइनल रिजल्ट है.

बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने Tier-1 परीक्षा पास कर ली है, उन्हें अब भर्ती के अगले चरण (जैसे इंटरव्यू या स्किल टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com