विज्ञापन

डिजनी के CTO बने भारतीय दिग्गज करणदीप आनंद, जानिए कौन हैं

भारतीय मूल के टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ करनदीप आनंद Disney के पहले Chief Technology Officer बने हैं. जानिए IIIT Hyderabad से Disney तक का उनका करियर, एजुकेशन और नई भूमिका क्या है.

डिजनी के CTO बने भारतीय दिग्गज करणदीप आनंद, जानिए कौन हैं
नई भूमिका में करनदीप आनंद सीधे डिज्नी के CEO Josh D’Amaro को रिपोर्ट करेंगे.

दुनिया की मशहूर एंटरटेनमेंट कंपनी द वाल्ट डिज्नी कंपनी (The Walt Disney Company) ने भारतीय मूल के टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट करनदीप आनंद (Karandeep Anand) को अपना पहला सीटीओ (Chief Technology Officer-CTO) नियुक्त किया है. बता दें कि कंपनी ने इस पद को पहली बार बनाया है और आनंद 2 अक्टूबर से इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं करनदीप आनंद का एजुकेशनल से लेकर प्रोफेशनल बैकग्राउंड...

कहां से की है पढ़ाई

करनदीप आनंद ने आईआईटी हैदराबाद (International Institute of Information Technology-IIIT) से कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (Northwestern University Kellogg School of Management) से मार्केटिंग की पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी की.

Microsoft से शुरू किया था करियर

इसके बाद आनंद ने Microsoft में इंटर्न के तौर पर करियर की शुरूआत की. बाद में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में 15 सालों से अधिक समय तक काम किया और फिर प्रोडक्ट मैनेजमेंट के डायरेक्टर के पद को संभाला. 

Microsoft छोड़ने के बाद उन्होंने Meta (Facebook) में छह साल से अधिक समय तक काम किया. इसके बाद वे फिनटेक कंपनी ब्रेक्स (Brex) से जुड़े और फिर AI कंपनी Character.AI के CEO बने और अब वह डिज्नी की टेक्नोलॉजी स्ट्रेटजी की कमान संभालेंगे.

डिज्नी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, करनदीप आनंद Senior Executive Vice President और Chief Technology Officer के रूप में कंपनी में शामिल होंगे. इससे पहले वह AI स्टार्टअप Character.AI के CEO थे.

सीधे CEO को करेंगे रिपोर्ट

नई भूमिका में करनदीप आनंद सीधे डिज्नी के CEO Josh D'Amaro को रिपोर्ट करेंगे. 

यह भी पढ़ें- Government Jobs Weekly Update: इस हफ्ते 41 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक को मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com