विज्ञापन

UP NEET UG 2026: MBBS-BDS काउंसलिंग फिर से होगी,पहला सीट अलॉटमेंट रद्द, छात्रों को फिर भरनी होगी चॉइस

UP NEET UG 2026 की पहली राउंड काउंसलिंग इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा कराई जाएगी. 7 सितंबर का सीट अलॉटमेंट रद्द कर दिया गया है और सभी पात्र उम्मीदवारों को 21 सितंबर तक नई चॉइस फिलिंग व लॉकिंग करनी होगी.

UP NEET UG 2026: MBBS-BDS काउंसलिंग फिर से होगी,पहला सीट अलॉटमेंट रद्द, छात्रों को फिर भरनी होगी चॉइस
जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, वे 23 सितंबर से 26 सितंबर के बीच अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) को UP NEET UG 2026 की पहली राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग दोबारा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही 7 सितंबर को जारी किया गया सीट अलॉटमेंट भी रद्द कर दिया गया है. बता दें यह फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के 16 सितंबर के आदेश के बाद लिया गया है. तो चलिए जानते हैं हाईकोर्ट के इस फैसले का क्या असर पड़ेगा और नया शेड्यूल क्या है. 

काउंसलिंग रद्द करने का क्या पड़ेगा असर

इस फैसले का असर बड़ी संख्या में छात्रों पर पड़ेगा. उत्तर प्रदेश से करीब 1.7 लाख कैंडिडेट्स NEET UG 2026 में सफल हुए हैं और स्टेट कोटा के अंतर्गत MBBS और BDS सीटों के लिए योग्य हैं. इनमें से लगभग 34 हजार कैंडिडेट्स ने पहले स्टेप की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.

नया शेड्यूल क्या है

DGME द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रोसेस 18 सितंबर शाम 5 बजे से शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थी 21 सितंबर शाम 5 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं. इसके बाद 22 सितंबर को सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी, वे 23 सितंबर से 26 सितंबर के बीच अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर एडमिशन प्रोसेस पूरी कर सकेंगे.

पहले मेरिट लिस्ट में कोई बदलाव नहीं

जरूरी बात यह है कि पहले जारी मेरिट लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. काउंसलिंग उसी मेरिट सूची के आधार पर होगी, लेकिन सीट आवंटन केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जो निर्धारित समय के भीतर दोबारा चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी करेंगे.

यह संशोधित कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल तथा डेंटल कॉलेजों, संस्थानों और मेडिकल विश्वविद्यालयों की MBBS और BDS राज्य कोटा सीटों पर लागू होगा. DGME ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग से जुड़े अन्य सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही प्रभावी रहेंगी.

हेल्पलाइन पर संपर्क करें

किसी तरह के डाउट के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 8189011696 से 8189011700 पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL विवाद: 'अगर परीक्षा गलत थी तो जांच के बाद आगे क्यों बढ़ी?' सरकार के फैसले पर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com