Jobs After B.Ed: B.Ed यानी बैचलर ऑफ एजुकेशन को अक्सर सिर्फ टीचर बनने की डिग्री माना जाता है. लेकिन आज के समय में ये कोर्स केवल स्कूल में पढ़ाने तक ही सीमित नहीं है. B.Ed करने के बाद युवाओं के लिए एजुकेशन सेक्टर में शिक्षा क्षेत्र में कई सरकारी और निजी करियर विकल्प खुल जाते हैं. अगर आप भी B.Ed कर चुके हैं या करने की तैयारी कर रहे हैं. तो ये जानना जरूरी है कि इस डिग्री के दम पर आप क्या क्या नौकरी हासिल कर सकते हैं. क्योंकि इस पढ़ाई से टीचर बनने के अलावा भी आप अच्छी खासी सैलेरी वाली सरकारी नौकरी पा सकते हैं.
गवर्नमेंट सेक्टर में ये हैं बड़े मौके
B.Ed डिग्री वालों के लिए सबसे ईजी ऑप्शन है सरकारी स्कूल टीचर की नौकरी ही है. इसके अलावा प्राइमरी, सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी स्कूल में पढ़ाने के लिए भी B.Ed की डिग्री जरूरी योग्यता मानी जाती है. इसके अलावा शिक्षा अधिकारी यानी कि एजुकेशन ऑफिसर के तौर पर भी करियर बनाया जा सकता है. इस पोस्ट पर एजुकेशन से जुड़ी स्कीम और पॉलिसीज को इंप्लिमेंट कराने की जिम्मेदारी होती है.
स्पेशल एजुकेशन टीचर भी एक अच्छा विकल्प है. ऐसे टीचर्स विशेष जरूरतों वाले बच्चों को पढ़ाने और उन्हें गाईड करने का काम करते हैं. वहीं एक्सपीरियंस बढ़ने के बाद प्रिंसिपल या वाइस प्रिंसिपल जैसी एडमिनिस्ट्रेटिव पोस्ट तक भी पहुंचा जा सकता है. कैरिक्यूलम डेवलेपमेंट की फील्ड में B.Ed की डिग्री वालों की खासी डिमांड होती है. इन सब के अलावा काउंसलर की पोस्ट भी इसी डिग्री से मिल सकती है. एजुकेशन से जुड़े अलग अलग डिपार्टमेंट में एजुकेशन काउंसलर रखे जाते हैं.
आगे की पढ़ाई से बढ़ेंगे अवसर
B.Ed के बाद M.Ed, NET, PhD या एजुकेशन मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स करने पर करियर के और बेहतर अवसर मिल सकते हैं. जिसमें पोस्ट के साथ साथ सेलेरी और सुविधाएं भी हाई ही होती हैं. ऐसे में B.Ed को केवल टीचर बनने की डिग्री समझना सही नहीं होगा. इस डिग्री को हासिल करने के बाद दूसरे सरकारी जॉब्स के साथ साथ बेहतर पोस्ट और सेलेरी के लिए हायर एजुकेशन के भी अच्छे ऑप्शन मिलते हैं.
नागपुर के छात्र को कैसे मिला अबू धाबी सेंटर? NTA ने दी सफाई, परीक्षा से पहले बदला गया केंद्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं