JKPSC Recruitment 2022: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने सहायक निदेशक I, वैज्ञानिक सहायक, मृदा संरक्षण सहायक और फोटो इंटरप्रेटर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर, 2022 तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. आवेदकों को 1 से 3 दिसंबर 2022 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव करने की सुविधा दी जाएगी.
राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन आखिरी तारीख बढ़ी, डिटेल्स
JKPSC Recruitment 2022: महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 22 रिक्तियों को भरने का रखा गया है, जिनमें से 15 रिक्तियां सहायक निदेशक I के पद के लिए, 3 वैज्ञानिक सहायक के लिए, 3 मृदा संरक्षण सहायक के लिए और 1 फोटो इंटरप्रेटर के लिए है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
JKPSC Recruitment 2022: कौन है आवेदन करने के पात्र
आयु सीमा: 1 जनवरी 2022 तक अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
क्वालिफिकेशन-
सहायक निदेशक I: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री.
वैज्ञानिक सहायक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वानिकी / मृदा विज्ञान / जंतु-विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / भूविज्ञान / भूगोल / और रिमोट सेंसिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा / एमएससी भू सूचना / रिमोट सेंसिंग में एम.टेक में मास्टर डिग्री.
मृदा संरक्षण सहायक: बीएससी कृषि या बीएससी कृषि इंजीनियरिंग या एमएससी वनस्पति विज्ञान.
फोटो इंटरप्रेटर: बीएससी एग्रीकल्चर या एमएससी बॉटनी.
आवेदन शुल्क: आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये लागू हैं.
JKPSC Recruitment 2022: रिक्तियों के लिए आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं
- रिक्रूटमेंट टैब के अंतर्गत जॉब्स/ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें
- अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें.
JKPSC Recruitment 2022: नोटिफिकेशन पढ़ें
JKPSC Recruitment 2022 by NDTV on Scribd
सेटेलाइट तस्वीर से समझते हैं क्यों Delhi-NCR में बढ़ रहा है प्रदूषण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं