विज्ञापन

14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने पर विचार! अनियमितताओं के आरोपों के बीच सरकार कर रही मंथन

14वीं JPSC PT परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बीच झारखंड सरकार परीक्षा रद्द करने की संभावना पर विचार कर रही है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है.

14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने पर विचार! अनियमितताओं के आरोपों के बीच सरकार कर रही मंथन
विदित है कि 14वीं JPSC PT परीक्षा को लेकर कुछ समय से अनियमितताओं और गड़बड़ियों के आरोप लगाए जा रहे हैं.

JPSC Cancellation News : 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा (PT) को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार, परीक्षा में अनियमितता के आरोपों के बाद झारखंड सरकार 14वीं JPSC PT एग्जाम को रद्द करने की संभावना पर गंभीरता से विचार कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, इस मुद्दे पर सरकार स्तर पर बातचीत जारी है और विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जा रही है. हालांकि, फिलहाल सरकार की ओर से परीक्षा रद्द करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

विदित है कि 14वीं JPSC PT परीक्षा को लेकर कुछ समय से अनियमितताओं और गड़बड़ियों के आरोप लगाए जा रहे हैं. इसी बीच परीक्षा रद्द होने की संभावना की खबर ने उम्मीदवारों के बीच नई चर्चा शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- झारखंड में थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com