Sarkari Naukri:ITBP Recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने ग्रुप सी नॉन गैजेटेड (गैर-मंत्रिस्तरीय) हेड कांस्टेबल (दूरसंचार) और कांस्टेबल (दूरसंचार) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं और निर्देशानुसार आवेदन फॉर्म भरें. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 है. 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
रिक्तियों का विवरण
आईटीबीपी रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 293 पदों को भरा जाएगा. इसमें 126 पदों पर हेड कांस्टेबल और 167 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सैलरी
हेड कांस्टेबल, लेवल 4 के लिए वेतनमान 25,500 से 81,100 रुपये है. वहीं कांस्टेबल लेवल 3 को पे मेट्रिक्स 21,700 से 81,100 रुपये मिलेगा.
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्राप्त है.
आवेदन शुल्क
आईटीबीपी के इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी देना होगा. सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा.
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं. फिर न्यू यूजर रजिस्ट्रेशल लिंक पर क्लिक कर निर्देशानुसार फॉर्म भरें.
Video: सलमान खान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली थी धमकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं