विज्ञापन

ISRO में सीधे मिलेगी नौकरी, 462 अप्रेंटिस पदों के लिए 25 जुलाई को इंटरव्यू

इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा की जरूरत नहीं है. आपको बस 25 जुलाई 2026 को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ तय समय और स्थान पर पहुंचना होगा.

ISRO में सीधे मिलेगी नौकरी, 462 अप्रेंटिस पदों के लिए 25 जुलाई को इंटरव्यू
25 जुलाई, 2026 को VSSC पैविलियन, कार्तिका थिरुनल गवर्नमेंट वोकेशनल एंड हायर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, तिरुवनंतपुरम में होगा..

ISRO Recruitment 2026 : क्या आपका भी सपना भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान यानी इसरो (ISRO) में नौकरी करने का है. तो आपके लिए सुनहरा मौका है.  विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) 462 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू कराने जा रही है. इसके लिए 25 जुलाई को आपको अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट के साथ तय समय और जगह पर पहुंचकर इसमें सीधे शामिल हो सकते हैं. इससे जुड़ी अन्य जरूरी डिटेल्स हम आपको आगे आर्टिकल में डिटेल में बता रहे हैं.

पदों की डिटेल्स

इस भर्ती के माध्यम से 462 पदों को भरा जाएगा-

जिसमें 273 अप्रेंटिस औप 189 टेक्नीशियन के पद शामिल हैं. 

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे

इस भर्ती प्रकिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सारे ओरिजनल डॉक्यूमेंट और सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी लेकर पहुंचना है. 

  • संबंधित डिग्री या डिप्लोमा सर्टिफिकेट.
  • बर्थ सर्टिफिकेट के लिए 10 वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट.
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो.
  • अगर मांगा गया हो तो एक्सपीरियंस लेटर.
  • रिजर्वेशन वाले कैंडिडेट को अपनी कैटेगरी का वैलिड सर्टिफिकेट ले जाना होगा.
  • इसके अलावा एससी/एसटी कैंडिडेट्स को जाति प्रमाण पत्र ले जाना अनिवार्य है.
  • वहीं, ओबीसी कैंडिडेट्स के पास भारत सरकार द्वारा तय फॉर्मेट में जारी वैलिड नॉम क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट चाहिए.
  • इसके अलावा EWS के कैंडिडेट्स को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की इनकम और एसेट सर्टिफिकेट दिखाना होगा.
  • PwBD उम्मीदवारों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैलिड दिव्यांगता का प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य है.

सिलेक्शन प्रोसेस क्या है

विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) में अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग इन मानकों पर होगी-

  • एकेडेमिक के बेसिस पर
  • पात्रता की शर्तों को पूरा करना
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
NATS पर रजिस्ट्रेशन

वॉक-इन प्रोसेस में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स को नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. केवल NATS पोर्टल पर रजिस्टर्ड उम्मीदवार ही इस भर्ती में भाग ले सकेंगे.

वॉक-इन इंटरव्यू कहां होगा

25 जुलाई, 2026 को VSSC पैविलियन, कार्तिका थिरुनल गवर्नमेंट वोकेशनल एंड हायर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, तिरुवनंतपुरम.

यह भी पढ़ें- महज 6% ही निकाल पाते हैं UGC NET, सरकार ने बताया हर साल कितने छात्रों को मिलती है JRF

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com