विज्ञापन

India Skills Report 2026: रोजगार के मामले में यूपी नंबर-1, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप 3 में शामिल

रिपोर्ट में भारत की Employability बढ़कर 56.35% होने, AI टैलेंट में 16% वैश्विक हिस्सेदारी और 2030 तक 2.35 करोड़ गिग वर्कफोर्स होने का अनुमान जताया गया है.

India Skills Report 2026: रोजगार के मामले में यूपी नंबर-1, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप 3 में शामिल
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टियर-2 और टियर-3 शहर अब रोजगार और कौशल विकास के महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

Employability Ranking 2026 : India Skills Report 2026 द्वारा जारी रिपोर्ट में यूपी ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. ISR रिपोर्ट के मुताबिक देश में रोजगार के अवसरों और युवाओं की नौकरी देने के मामले में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है. जिससे अब उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक 'Employable' राज्य बन गया है. वहीं, स्टेटवाइज Employability Ranking में महाराष्ट्र दूसरे और कर्नाटक ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई. इसके अलावा और किस राज्य ने टॉप 10 में जगह बनाई है यहां देखिए पूरी लिस्ट...

Employable राज्यों टॉप-10 लिस्ट

  1. उत्तर प्रदेश
  2. महाराष्ट्र
  3. कर्नाटक
  4. केरल
  5. पंजाब
  6. मध्य प्रदेश
  7. पश्चिम बंगाल
  8. राजस्थान
  9. अरुणाचल प्रदेश
  10. जम्मू-कश्मीर
Employability 54.81 प्रतिशत से बढ़कर 56.35 हुई

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की कुल Employability 2025 के 54.81 प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 56.35 प्रतिशत हो गई है. यह संकेत है कि युवाओं में नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स पहले की तुलना में बेहतर हो रहे हैं.

2030 वर्कफोर्स 23.5 मिलियन तक

रिपोर्ट में सबसे बड़ी बात जो निकलकर आई है वा ये है कि तकनीक, नवाचार और फ्लैक्सिबल वर्क मॉडल के दौर में भारत के युवा तेजी से खुद को नई जरूरतों के अनुरूप ढाल रहे हैं. इसके साथ ही गिग इकॉनमी का विस्तार भी तेज गति से हो रहा है. अनुमान है कि वर्ष 2030 तक देश में गिग वर्कफोर्स 23.5 मिलियन तक पहुंच सकती है.

रिपोर्ट के मुताबिक टियर-2 और टियर-3 शहर अब रोजगार और कौशल विकास के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं. इससे छोटे शहरों के युवाओं को भी करियर के बेहतर अवसर मिल रहे हैं.

AI में देश हो रहा मजबूत

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी भारत की स्थिति मजबूत होती दिख रही है. रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक AI टैलेंट में भारत की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत है और देश में 6 लाख से अधिक AI प्रोफेशनल्स मौजूद हैं.

नौकरी देने के मामले में टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (BFSI), मैन्युफैक्चरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और हेल्थकेयर सेक्टर सबसे आगे हैं.

बता दें कि ETS द्वारा Confederation of Indian Industry (CII), All India Council for Technical Education (AICTE) और अन्य संस्थाओं के सहयोग से प्रकाशित इस रिपोर्ट में एक लाख से अधिक उम्मीदवारों और सात प्रमुख उद्योगों से जुड़े 1000 से अधिक संगठनों के आंकड़ों का एनालिसिस किया गया है. यह अध्ययन Global Employability Test (GET) में शामिल उम्मीदवारों के प्रदर्शन और कंपनियों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है.

यह भी पढ़ें- UPSC Mains में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी? जानिए पिछले 3 साल का कटऑफ ट्रेंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com