विज्ञापन

India Post GDS Recruitment 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया? चौथी सूची पर जानें लेटेस्ट अपडेट

India Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट GDS शेड्यूल-I (जनवरी 2026) भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के 28,636 पदों को भरा जाएगा. अभी तक कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है.

India Post GDS Recruitment 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया? चौथी सूची पर जानें लेटेस्ट अपडेट
India Post ने पिछले साल यानी 2025 में GDS की मेरिट लिस्ट कई चरणों में जारी की थी.

India Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब इंतजार इंडिया पोस्ट GDS की चौथी मेरिट लिस्ट का है. इंडिया पोस्ट GDS की तीसरी मेरिट लिस्ट 11 मई, 2026 को जारी की गई थी. तीसरी लिस्ट से शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की प्रक्रिया 26 मई, 2026 को पूरी हो गई है. 19 पोस्टल सर्किलों में 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पदों के लिए कुल 6,690 उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया. जिन उम्मीदवारों का नाम तीसरी लिस्ट में नहीं आया है. वो  इंडिया पोस्ट GDS की चौथी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं.

इंडिया पोस्ट GDS की चौथी मेरिट लिस्ट कब होगी जारी

तीसरी मेरिट लिस्ट के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा हो गया है. ऐसे में उम्मीद है कि एक से दो हफ्तों में अब इंडिया पोस्ट GDS 4th मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी. लिस्ट की PDF इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा, उनका नाम चौथी लिस्ट में होगा. जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. 

पिछले साल जारी की थी 6 मेरिट लिस्ट

India Post ने पिछले साल यानी 2025 में GDS की मेरिट लिस्ट कई चरणों में जारी की थी. ये लिस्ट मार्च और जुलाई 2025 के बीच जारी की गई थी. कुल 21,413 ग्रामीण डाक सेवक रिक्तियों को भरने के लिए 6 मेरिट सूची जारी की गई थी.

पिछले वर्ष (2025) की मेरिट सूची कब-कब हुई थी जारी

  1. पहली मेरिट सूची: 21 मार्च, 2025
  2. दूसरी मेरिट सूची: 21 अप्रैल, 2025
  3. तीसरी मेरिट सूची: 19 मई, 2025
  4. चौथी मेरिट सूची: 16 जून, 2025
  5. पांचवीं मेरिट सूची: 9 जुलाई
  6. छठी मेरिट सूची: 30 जुलाई

पिछले साल के ट्रेंड को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार भी कुल 6 मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती हैं. चौथी मेरिट लिस्ट कुछ ही दिनों में जारी होने की उम्मीद है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Post GDS Fourth Merit, India Post Third Merit List, India Post GDS Latest Updates, India Post GDS 4 Suchi Kab Aygye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com