विज्ञापन

IAF Agniveervayu Non-Combatant Result 2026 हुआ जारी, ऐसे देखें मेरिट लिस्ट PDF

उम्मीदवार अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट रिजल्ट 2026 और मेरिट लिस्ट agnipathvayu.cdac.in पर लॉगिन करके या अपने परीक्षा केंद्र (यूनिट) पर जाकर अपना सिलेक्शन स्टेटस देख सकते हैं.

IAF Agniveervayu Non-Combatant Result 2026 हुआ जारी, ऐसे देखें मेरिट लिस्ट PDF
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 17.5 से 22 वर्ष के बीच तय की गई थी.

इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने इनटेक 02/2026 के लिए अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बिना समय गंवाए आधिकारिक पोर्टल agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना सिलेक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं. विभाग द्वारा जारी की गई इस मेरिट लिस्ट में मुख्य रूप से सेलेक्टेड उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही, कुछ उम्मीदवारों को वेटिंग या स्टैंडबाय लिस्ट में भी रखा गया है. 

वायु सेना ने सफल उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे मेरिट लिस्ट में अपने नाम की पुष्टि करें और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए तैयार रहें.

IAF अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Candidates Login क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्टर्ड यूजरनेम/ईमेल ID और पासवर्ड डालिए.
  • लॉगिन डिटेल्स सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • मेरिट लिस्ट PDF को डाउनलोड करें और साथ ही इसका एक प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

बता दें कि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उस संबंधित स्टेशन या यूनिट के नोटिस बोर्ड पर भी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं, जहां उन्होंने परीक्षा दी थी.

क्या थीं योग्यता शर्तें?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 17.5 से 22 वर्ष के बीच तय की गई थी. साइंस स्ट्रीम के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का फिजिक्स, मैथमेटिक्स और इंग्लिश के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य था, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और इंग्लिश विषय में भी 50% अंक होना जरूरी था. इसके अलावा, इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या 2 साल का वोकेशनल कोर्स करने वाले छात्र भी इस परीक्षा के योग्य माने गए थे.

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों JPSC सिविल जज प्रीलिम्स रिजल्ट आने में लगा 2 साल का समय? 1844 उम्मीदवार हुए क्वालिफाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com