Nurse Recruitment Process: भारत में हेल्थकेयर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. सरकारी अस्पताल, AIIMS, ESIC, CGHS, SSC, रेलवे और राज्य स्वास्थ्य विभाग लगातार स्टाफ नर्स और नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती करते रहते हैं. हर साल स्टाफ नर्स, नर्सिंग ऑफिसर, GNM और ANM जैसे पदों पर वैकेंसी निकलती है. अगर आप भी नर्सिंग में करियर बनाना चाहते हैं और AIIMS जैसे बड़े सरकारी अस्पताल में नर्स बनना चाहते हैं, लेकिन नहीं पता कि इन अस्पतालों में वैकेंसी कैसे निकलती है और जॉब कैसे मिलती है, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि नर्स की वैकेंसी कैसे आती है, अप्लाई कैसे करें और सेलेक्शन प्रोसेस कैसी होती है.
नर्स बनने के लिए एलिजिबिलिटी क्या चाहिए
AIIMS और सरकारी अस्पतालों में नर्स की नौकरी के लिए GNM (Diploma in General Nursing & Midwifery), B.Sc नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (Post Basic B.Sc Nursing) की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा राज्य नर्सिंग काउंसिल या इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है. कुछ पदों के लिए 2 साल का हॉस्पिटल अनुभव जरूरी है. आमतौर पर उम्र 18-30 साल होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के लिए इसमें छूट भी मिल सकती है.
SSC GD परीक्षा स्थगित होने के बाद क्या है नया अपडेट? जानें कब तक जारी होगी अगली तारीख
AIIMS जैसे सरकारी अस्तपालों में नर्स की भर्ती प्रक्रिया
- AIIMS जैसी संस्थाओं में नर्स भर्ती का प्रोसेस NORCET (Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test) के तहत होता है.
- AIIMS अपनी वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर नोटिफिकेशन जारी करता है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है.
- सभी डॉक्यूमेंट्स जैसे एजुकेशनल सर्टिफिकेट, फोटोग्राफ, रजिस्ट्रेशन प्रूफ अपलोड करना पड़ता है.
- इसके बाद B.Sc नर्सिंग, GNM, एक्सपीरिएंस, एज और NOC (अगर आप किसी सरकारी नौकरी में हैं) चेक किया जाता है.
- कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होता है, जिसमें नर्सिंग, जनरल नॉलेज, कंप्यूटर स्किल्स, एप्टिट्यूड के क्वेश्चन पूछे जाते हैं.
- क्वालिफाइंग नेचर, मुख्य परीक्षा के लिए स्क्रीनिंग होती है.
- CBT, नर्सिंग सब्जेक्ट्स पर बेस्ड एग्जाम होता है, जो इस फेज में सफल होते हैं, उनकी फाइनल मेरिट लिस्ट बनती है.
- सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट होता है.
- मेरिट के आधार पर एम्स और अन्य सरकारी अस्पतालों में पोस्टिंग होती है.
राज्य स्तर पर स्टाफ नर्स वैकेंसी
- स्टेस हेल्थ डिपार्टमेंट्स, डिस्ट्रिक हॉस्पिटल्स, PHCs, CHCs लगातार वैकेंसी निकालते हैं.
- आवेदन ऑनलाइन पोर्टल्स (UPPSC, RSMSSB, NHM, राज्य वेबसाइट) पर किया जाता है.
- सेलेक्शन में आमतौर पर लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है.
- कॉन्ट्रैक्चुअल और परमानेंट पोस्ट दोनों उपलब्ध होते हैं.
आवेदन कैसे करें
- संबंधित भर्ती वेबसाइट पर जाएं.
- स्टाफ नर्स या नर्सिंग ऑफिसर का लिंक खोलें.
- रजिस्टर करें और लॉगिन बनाएं.
- फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
- फाइनल सब्मिशन से पहले फॉर्म चेक करें.
- सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट निकालें.
एग्जाम पैटर्न और सिलेबस
परीक्षा पैटर्न- CBT या ऑब्जेक्टिव MCQs
सब्जेक्ट- नर्सिंग, मेडिकल सर्जिकल, पेडियाट्रिक, मेंटल हेल्थ, कम्यूनिटी हेल्थ और जनरल अवेयरनेस
नेगेटिव मार्किंग- कुछ पदों पर होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं