Sarkari Naukri : सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), चंडीगढ़ ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 74 पदों पर भर्ती निकाली है. इसकी जानकारी जीएमसीएच ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. ये भर्ती वॉक इंटरव्यू के माध्यम से होगा. ऐसे में आइए जानते हैं वैकेंसी डिटेल्स, आवेदन कैसे करें, योग्यता क्या होगी और आवेदन शुल्क कितनी होगी...
वैकेंसी डिटेल्सजीएमसीएच-चंडीगढ़ की ओर से अपने जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 74 पदों पर भर्ती निकाली गई है-
- एनाटॉमी में 3
- बायोकेमिस्ट्री में 4
- कार्डियोलॉजी में 5
- कम्युनिटी मेडिसिन में 1
- सीटीवीएस में 6
- एंडोक्राइनोलॉजी में 1
- इमरजेंसी मेडिसिन में 4
- फोरेंसिक मेडिसिन में 1
- जनरल मेडिसिन में 3
- जनरल सर्जरी में 18
- गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में 1
- हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में 1
- न्यूरोलॉजी में 2
- न्यूरो सर्जरी में 3
- न्यूक्लियर मेडिसिन में 2
- ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी में 4
- फार्माकोलॉजी में 1
- प्लास्टिक सर्जरी में 1
- पल्मोनरी क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन में 1
- रेडियो डायग्नोसिस में 3
- टीबी और रेस्पिरेटरी बीमारियों में 4
- यूरोलॉजी में 3 और सीएमओ/जनरल मेडिसिन (कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर्स) में 2 पद शामिल हैं.
कैसे होगा सिलेक्शन
सीनियर रेजिडेंट के इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी 67,700 रुपए मंथली होगी. इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
क्या चाहिए योग्यता
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित स्पेशलिटी में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री (जैसे एमडी/एमएस/डीएनबी/एमसीएच/डीएम) या इसके बराबर की डिग्री, जिसे एमसीआई से मान्यता प्राप्त हो और जो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड हो, होना चाहिए.
आवेदकों की अधिकतम आयु 45 साल तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की डेट यानी 05 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, रिजर्व्ड कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान अपने वर्ग के अनुसार करना होगा, जो जनरल के लिए 500 रुपए और SC के लिए 250 रुपए तय किया गया है.
किस दिन, कितने बजे और कहां होगा इंटरव्यू
वॉक-इन-इंटरव्यू 5 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से 'डायरेक्टर प्रिंसिपल (कमरा नंबर-210) के कार्यालय में, लेवल-2 ब्लॉक-डी, जीएमसीएच, चंडीगढ़' पते पर आयोजित की जाएगी. वहीं, कैंडिडेट्स के केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 11 बजे तय किया गया है. ऐसे में जो योग्य कैंडिडेट्स साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इंटरव्यू से पहले उसी दिन केंद्र पर अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा.
कैसे डाउनलोड करें आवेदन फॉर्मआवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीएमसीएच-चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें और इंटरव्यू के दिन याद से केंद्र पर अपने साथ ले जाएं.
यह भी पढ़ें- Job Interview में पूछे जाते हैं ये 15 सवाल, पहले से जान लेंगे तो बढ़ जाएंगे नौकरी मिलने के चांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं