विज्ञापन

Job Interview में पूछे जाते हैं ये 15 सवाल, पहले से जान लेंगे तो बढ़ जाएंगे नौकरी मिलने के चांस

Job Interview Tips : अगर आप नौकरी के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो इन आसान सवाल-जवाबों को जरूर पढ़ें. ये सवाल लगभग हर इंटरव्यू में पूछे जाते हैं और इनके जवाब आपको बेहतर तैयारी में मदद कर सकते हैं.

Job Interview में पूछे जाते हैं ये 15 सवाल, पहले से जान लेंगे तो बढ़ जाएंगे नौकरी मिलने के चांस
नौकरी का इंटरव्यू देते समय अक्सर ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जिनसे आपकी सोच, व्यवहार और काम करने का तरीका समझा जाता है.

Job Interview Question & Answers : क्या आप भी नौकरी के लिए इंटरव्यू दे-देकर थक गए हैं और कहीं भी सिलेक्शन नहीं हो रहा है? तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको नौकरी का इंटरव्यू देते समय इंटरव्यूअर द्वारा पूछे जाने वाले 15 कॉमन सवाल और उनके जवाब के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर आप इन सवालों के जवाब अच्छे से समझ लेते हैं और अगले इंटरव्यू में उसको अप्लाई करते हैं तो आपकी नौकरी मिलने के चांसेस बढ़ सकते हैं. बता दें कि यहां बताए जा रहे क्वेश्चन और उनके आंसर से आपकी सोच, व्यवहार और काम करने का तरीका समझा जाता है. इसलिए आपको सभी सवालों के जवाब अच्छे से तैयार करने चाहिए..

सवाल- अपने बारे में बताइए?

जवाब - मैंने अपनी पढ़ाई (जहां से की है उसके बारे में बताएंं) से की है. पिछले कुछ समय से (जहां एक्टिव हैं के बारे में बताओ) फिल्ड में काम/पढ़ाई कर रहा हूं. मुझे नई चीजें सीखना और जिम्मेदारी के साथ काम करना पसंद है.

सवाल- आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?

जवाब- कभी-कभी मैं एक साथ कई काम करने की कोशिश करता हूं. लेकिन अब मैं अपने काम की प्रयोरिटी तय करके बेहतर तरीके से काम करता हूं.

सवाल- आपकी सबसे बड़ी ताकत क्या है?

जवाब -  मैं मेहनती हूं, जल्दी सीखता हूं और किसी भी काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करता हूं।

सवाल- पांच साल बाद खुद को कहां देखते हैं?

जवाब-  मैं अपने फिल्ड में और एक्सपीरिएंस एड करना चाहता हूं और कंपनी की सफलता में बड़ा योगदान देना चाहता हूं.

सवाल-  हम आपको ही नौकरी क्यों दें?

जवाब -  मेरी स्किल्स, मेहनत और सीखने की इच्छा इस पद के लिए बेस्ट हैं. मैं कंपनी के गोल को पूरा करने में मदद कर सकता हूं.

सवाल- आपको इस नौकरी के बारे में कैसे पता चला?

जवाब - मुझे यह नौकरी कंपनी की वेबसाइट/जॉब पोर्टल/सोशल मीडिया के जरिए पता चली. इसके बाद मैंने कंपनी के बारे में जानकारी जुटाई.

सवाल- आप यह नौकरी क्यों करना चाहते हैं?

जवाब - यह नौकरी मेरी पढ़ाई, एक्सपीरिएंस और करियर के गोल से मेल खाती है.  यहां मुझे सीखने और आगे बढ़ने का अच्छा मौका दिखता है. 

सावल-  आपकी सबसे बड़ी अचीवमेंट क्या रही है?

जवाब -  इसमें आप अपने काम या स्कूल कॉलेज के समय जो भी अच्छा काम किया आपको रिगनिशन मिली उसके बारे में बताएं. अगर आपने किसी प्रोजक्ट पर काम किया तो उसके बारे में बताएं. इसका रिजल्ट कैसा रहा यह भी बताएं.

सवाल- किसी नाराज कलीग से कैसे निपटे?

जवाब -  मैंने पहले उनकी बात ध्यान से सुनी, समस्या समझी और शांत तरीके से सॉल्यूशन निकालने की कोशिश की.

सवाल- आपकी ड्रीम जॉब क्या है?

जवाब - ऐसी नौकरी जहां मैं अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग कर सकूं, नई चीजें सीख सकूं और अच्छा योगदान दे सकूं.

सवाल- आप अपनी मौजूदा नौकरी क्यों छोड़ना चाहते हैं?

जवाब - मैं नए अवसरों, नई जिम्मेदारियों और करियर में आगे बढ़ने के लिए बदलाव चाहता हूं.

सवाल- आपको किस तरह का वर्क इंव्यारमेंट पसंद है?

जवाब- मुझे ऐसा माहौल पसंद है जहां टीमवर्क हो, सीखने का मौका मिले और सभी लोग एक-दूसरे का सपोर्ट करें.

सवाल- हाल में आपने सबसे कठिन फैसला कौन-सा लिया?

जवाब - एक जरूरी काम को समय पर पूरा करने के लिए मुझे कई ऑप्शंस में से सही रास्ता चुनना पड़ा. मैंने अवलेवल जानकारी के आधार पर डिसीजन लिया.

सवाल - आपका लीडरशिप स्टाइल क्या है?

जवाब - मैं टीम के लोगों की बात सुनने, उन्हें सपोर्ट देने और साथ मिलकर गोल हासिल करने में विश्वास रखता हूं/रखती हूं.

सवाल - क्या आपके पास हमारे लिए कोई सवाल है?

जवाब -  जी हां, इस पद पर पहले 90 दिनों में क्या एक्सपेक्टेशन हैं? और इस कंपनी में सक्सेसफुल इंप्लॉय की सबसे बड़ी खासियत क्या होती है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com