विज्ञापन

UP Police SI Exam 2025 की एग्जाम डेट को लेकर वायरल हो रहा है फेक नोटिस, UPPRPB ने किया अलर्ट

UPPRPB ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा तिथि के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर असत्य एवं भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें.

UP Police SI Exam 2025 की एग्जाम डेट को लेकर वायरल हो रहा है फेक नोटिस, UPPRPB ने किया अलर्ट
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर, 2025 को जारी आधिकारिक नोटिस में बताई गई तारीख पर ही होगा.

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा को लेकर कई तरह की फेक न्यूज सोशल मीडिया वायरल हो रही है. इन फेक न्यूज को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है और परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से सोशल मीडिया पर फेल रही अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है. UPPRPB ने स्पष्ट किया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर, 2025 को जारी आधिकारिक नोटिस में बताई गई तारीख को ही होगा. ये परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जानी है. परीक्षा से जुड़ी जानकारी और दिशा-निर्देश केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाकर देखें.

UPPRPB ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा तिथि के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर असत्य एवं भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें. दिनांक 03.12.2025 की हमारी विज्ञप्ति ही प्रामाणिक है. परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की प्रमाणिक एवं अद्यतन जानकारी के लिए केवल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- https://uppbpb.gov.in तथा बोर्ड के आधिकारिक X (Twitter) हैंडल  @upprpb  का ही अवलोकन करें. इसके साथ ही एक फोटो में भी UPPRPB ने शेयर की है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.  ये फोटो एक नोटिफिकेशन की है, जिसमें लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती, 2025 की लिखित परीक्षा- 20-6-2026 और 21-6-2026 को आयोजित होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Police SI Exam 2025, UP Police SI Exam Exam Date, UP Police Exam 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com