DU Placement 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के छात्रों के लिए इंटर्नशिप और नौकरी पाने का शानदार मौका है. विश्वविद्यालय के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) ने दो अलग-अलग भर्ती अभियानों के तहत इंटर्नशिप और फुल-टाइम प्लेसमेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. चयनित उम्मीदवारों को बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े पदों पर काम करने का मौका मिलेगा. कुछ पदों पर सालाना 6 लाख रुपये तक का पैकेज भी दिया जाएगा.
कौन कर सकता है आवेदन
इन अवसरों के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के नियमित (Regular) स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और पीएचडी (PhD) छात्र आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र (Alumni) भी पात्र हैं.
19M Academy में इंटर्नशिप
सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने 19M Academy में Business Development Associate पद के लिए आवेदन मांगे हैं.
कार्य का तरीका: वर्क फ्रॉम होम
अवधि: 6 महीने
PPO (Pre-Placement Offer): प्रदर्शन के आधार पर मिलने की संभावना
योग्यता: अच्छी कम्युनिकेशन और सॉफ्ट स्किल्स
स्टाइपेंड और सैलरी
इंटर्नशिप के दौरान ₹15,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा. प्रदर्शन के आधार पर ₹10,000 प्रति माह तक अतिरिक्त इंसेंटिव मिलेगा. PPO मिलने पर ₹4 लाख से ₹6 लाख प्रति वर्ष का पैकेज मिल सकता है.
PlanetSpark में फुल-टाइम नौकरी
DU CPC ने PlanetSpark में Business Development Counsellor पद के लिए भी भर्ती निकाली है.
जॉब लोकेशन: गुरुग्राम
कार्य का तरीका: फुल-टाइम
स्टाइपेंड और सैलरी
ट्रेनिंग के दौरान ₹21,428 प्रति माह और इंसेंटिव दिया जाएगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ₹4.1 लाख सालाना (फिक्स्ड) और ₹2.4 लाख तक वेरिएबल पे मिलेगा. इंटरनेशनल रोल मिलने पर ₹4.8 लाख सालाना (फिक्स्ड) और ₹2.4 लाख वेरिएबल पे मिल सकता है.
चयनित उम्मीदवारों को क्या काम करना होगा
- संभावित छात्रों और अभिभावकों से बातचीत करनी होगी.
- कंपनी के कोर्स और प्रोग्राम की जानकारी देनी होगी.
- एडमिशन प्रक्रिया में मार्गदर्शन करना होगा.
- निर्धारित मासिक लक्ष्यों (Targets) को पूरा करना होगा.
- बेहतर ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करना होगा.
आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे है. आवेदन से पहले पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं