दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 12 मई को घोषित भर्ती के आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है. आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू हुई थी और यह आज समाप्त होने वाली थी. हालांकि, बोर्ड द्वारा जारी नए अपडेट के अनुसार, आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा 4 जुलाई तक बढ़ा दी गई है.
इस भर्ती के माध्यम से शिक्षक, क्लर्क, काउंसलर, पटवारी और जूनियर सेक्रेटेरियट 7236 पदों पर चयन होगा. शिक्षक पदों पर कुल 6,886 रिक्तियां हैं, जिनमें से 120 शिक्षण पद नई दिल्ली नगर परिषद में और शेष शिक्षा निदेशालय में भरे जाएंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अन्य पदों में महिला एवं बाल विकास विभाग में काउंसलर के 50 पद, दिल्ली नगर निगम में कनिष्ठ सचिवालय के 278 पद और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड में हेड क्लर्क के 12 पद और पटवारी के 10 पद शामिल हैं.
बोर्ड ने कहा है कि उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम घोषित होने तक ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी और पर्यवेक्षक द्वारा हस्ताक्षरित प्रवेश पत्र को बरकरार रखना चाहिए.
DSSSB केवल दिल्ली/एनसीआर में चयन परीक्षा आयोजित करेगा। सभी पदों पर चयन एक या दो स्तरीय परीक्षा और कौशल परीक्षा के माध्यम से होगा.
बोर्ड शिक्षा निदेशालय में ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षक पदों पर 5,807 रिक्त पदों को भरने के लिए भी आवेदन आमंत्रित कर रहा है. आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 2021 है.
DSSSB 25 जून से भर्ती परीक्षा आयोजित करना शुरू करेगा, जिसे उसने पहले COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थगित कर दिया था. परीक्षा के एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं