विज्ञापन

NCERT का E-Magic Box: अब मोबाइल बनेगा बच्चों का नया गुरु, जानें कैसे काम करता है यह जादुई APP

इस ऐप के साथ NCERT ने 'किंगडम ऑफ लर्निंग' नाम का एक अभियान भी शुरू किया है. इसका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा माता-पिता और टीचर्स इन AI बॉट्स का इस्तेमाल करें और बच्चों की पढ़ाई को बोझ बनाने के बजाय एक खेल जैसा मजेदार बना दें.

NCERT का E-Magic Box: अब मोबाइल बनेगा बच्चों का नया गुरु, जानें कैसे काम करता है यह जादुई APP
आप 1800-212-0173 या 15108 पर कॉल करके 'आज की कहानी', 'आज का गाना' और 'आज का सवाल' जैसी चीजों का मजा ले सकते हैं.

NCERT AI Powered : आजकल के दौर में जब बच्चे फोन की तरफ ज्यादा भाग रहे हैं, तो क्यों न उस फोन को ही उनके सीखने का जरिया बना दिया जाए? इसी सोच के साथ NCERT ने 3 से 8 साल के बच्चों के लिए एक कमाल का ऐप पेश किया है, जिसका नाम है e-Magic Box.आइए जानते हैं क्या है वो ऐप और उसकी खासियत क्या है. 

यह भी पढ़ें- JEE Main Result 2026: 99 पर्सेंटाइल आए या 94? जानें आपके स्कोर पर कौन सा NIT मिलेगा

क्या है इस मैजिक बॉक्स में खास?

इस ऐप की सबसे बड़ी खूबी इसके तीन AI बॉट्स हैं, जो हर समय आपके सवालों के जवाब देने के लिए तैयार रहते हैं, जिनके नाम हम आपको यहां पर बता रहे हैं.

कथा सखी - Katha Sakhi

इसका काम है बच्चों को प्यारी-प्यारी कहानियां सुनाना. यह बच्चों की इमैजिनेशन को बढ़ाने के लिए नई और दिलचस्प कहानियां गढ़ती है.

पेरेंट तारा - Parent Tara

छोटे बच्चों की परवरिश करना आसान नहीं होता. 'पेरेंट तारा' मम्मी-पापा के उन सभी सवालों के जवाब देती है जो बच्चों के पेरेंटिंग या उनकी आदतों से जुड़े होते हैं.

टीचर तारा - Teacher Tara

यह खास तौर पर स्कूल के शिक्षकों के लिए है, ताकि वे क्लास को और भी मजेदार बना सकें और बच्चों को नए तरीकों से पढ़ा सकें.

बिना इंटरनेट और बिना स्मार्टफोन के भी चलेगा

NCERT ने यह सुविधा हर घर तक पहुंचे इस बात का खास ख्याल रखा है. अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है या आप ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते, तो भी कोई बात नहीं-

WhatsApp और Telegram

आप इन मैसेजिंग ऐप्स पर भी इन बॉट्स से बात कर सकते हैं.

टोल-फ्री नंबर (IVRS)

आप 1800-212-0173 या 15108 पर कॉल करके 'आज की कहानी', 'आज का गाना' और 'आज का सवाल' जैसी चीजों का मजा ले सकते हैं.

'लर्निंग का किंगडम' कैंपेन

इस ऐप के साथ NCERT ने 'किंगडम ऑफ लर्निंग' नाम का एक अभियान भी शुरू किया है. इसका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा माता-पिता और टीचर्स इन AI बॉट्स का इस्तेमाल करें.

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCERT E-Magic Box, AI Learning App For Kids, Katha Sakhi Bot, Parent Tara, Teacher Tara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com