डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) के अधीन काम करने वाले डिजिटल इंडिया भाषिनी प्रभाग (डीआईबीडी), ने यंग प्रोफेशनल के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. बता दें कि डीआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आता है. जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. DIBD-DIC की ओर से कुल 8 पदों पर यंग प्रोफेशनल की भर्ती की जाएगी. जिसमें एआई इंजीनियर, एमएल इंजीनियर, एपीआई डेवलपर फुल स्टैक डेवलपर, साइबर सिक्योरिटी, लीगल, सपोर्ट/ऑनबोर्डिंग और एडमिन के 1-1 पद शामिल हैं.
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित डिग्री होनी चाहिए. आवेदन करने वाले की अधिकतम आयु 32 साल रखी गई.
कैसे किया जाएगा चयन
उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा. चयन के अगले चरणों के लिए केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से ही संपर्क किया जाएगा. शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें सैलरी के तौर पर 50,000 रुपये प्रति महीने होगा.
भर्ती नोटिफिकेशन की तारीख से 30 दिनों तक आवेदन करना होगा. आईसी, एनईजीडी या एमईआईटीवाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरा जा सकेगा. इसलिए समय सीमा के अंदर आप आवेदन कर दें. सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे.
नोटिफिकेशन के अनुसार अभी जॉब लोकेशन नोएडा में है, हालांकि, यंग प्रोफेशनल को ऑर्गनाइजेशन की जरूरत के हिसाब से इंडिया में कहीं भी पोस्ट किया जा सकता है. ये भर्ती कुल एक साल के लिए होगी. भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार यह नियुक्ति पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी, जिसकी अवधि 1 साल तक या प्रोजेक्ट के खत्म होने तक होगी. इस अवधि के बाद काम जारी रखना प्रोजेक्ट की जरूरतों और उम्मीदवार की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं